नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका नार्थ पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए स्नेचिंग व वाहन चोरी के एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के चार बदमाशों को दबौचा है। उक्त आरोपियों से पूछताछ में पुलिस ने 7 मामले सुलझने का दावा किया है। साथ ही आरोपियों से 2 चोरी की मोटरसाइकिल व 3 स्नेचिंग किये हुए फोन बरामद हुए है। सभी आरोपी बापड़ौला विहार व एक्सटेंशन के बताये जा रहे हैं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसीपी द्वारका एंटो अलफोंस ने बताया कि द्वारका जिले में चोरी व स्नेचिंग तथा वाहन चोरी के पिछले काफी समय से कई मामले सामने आ चुके थे लेकिन पुलिस की खोजबीन के बाद भी आरोपी पकड़ में नही आ रहे थे। इस पर द्वारका नार्थ पुलिस ने कार्यवाही करते हुए क्षेत्र में जहां भी चोरी हुई उस एरिया के सीसीटीवी व आसपास के लोगों से पूछताछ जारी रखी। चोरो को पकड़ने के लिए एसएचओ विजेन्द्र कुमार व एसीपी राजेन्द्र सिंह ने एक टीम का गठन किया जिसमें एसआई मनजीत, एएसआई धर्मवीर, महेश, सुरेन्द्र, हवलदार कुलदीप, जितेन्द्र व सिपाही राजुराम, सुनील, मनीष तथा दीपक को यह जिम्मेदारी सौंपी। टीम ने कार्यवाही करते हुए व गुप्त सूचना के आधार पर गौतम वर्मा उर्फ गोलडी पुत्र रामदयाल निवासी बापड़ौला विहार दास गार्डन, मुकेश उर्फ गोलु पुत्र भोला राम निवासी हरफूलविहार बापड़ौला, हिमांशु पुत्र प्रवीण कुमार निवासी नगंली एक्सटेंशन विहार बापड़ौला व रितिक प्रसाद पुत्र नंदकिशोर निवासी नंगली विहार एक्सटेंशन बापड़ौला को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्र में काफी समय से हो रही स्नेचिंग व वाहन चोरी की वारदातों पर लगाम लगने की उम्मीद है पुलिस का कहना है कि ये चारों अपराधी मिलकर एक गिरोह के रूप में वारदात करते थे और फिर गायब हो जाते थे। पुलिस ने इन्हे उस समय पकड़ा जब ये एक चोरी की बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। पूछताछ में उक्त आरोपी कोई संतुष्टी पूर्ण जवाब नही दे पाये तो पुलिस ने जांच की तो पता चला की उक्त बाईक रनहोला से चोरी की गई है जिसपर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया और चैथे को उनकी निशानदेही पर पकड़ लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों का खुलासा हो सके।


More Stories
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर
उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे