ऋषिकेश/सिमरन मोरया/- विधानसभा क्षेत्र के छिद्दरवाला में बिना वैध दस्तावेजों के संचालित बताए जा रहे नशा मुक्ति केंद्र के बंद होने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत जताई है। क्षेत्रवासियों ने इस मामले में कार्रवाई को लेकर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल का आभार व्यक्त किया।
पूर्व ग्राम प्रधान सोबन सिंह कैंतुरा के नेतृत्व में स्थानीय लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल ऋषिकेश स्थित विधायक के कैंप कार्यालय पहुंचा। इस दौरान लोगों ने विधायक को पुष्पगुच्छ भेंट कर धन्यवाद दिया।
स्थानीय लोगों ने कहा कि केंद्र के संचालन को लेकर क्षेत्र में कई तरह की समस्याओं और चिंताओं की स्थिति बनी हुई थी। उनका कहना है कि मामले को विधायक की ओर से गंभीरता से संज्ञान में लिए जाने के बाद केंद्र के खिलाफ कार्रवाई हुई, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली है।
इस मौके पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करना और क्षेत्र की शांति एवं जनता की सुरक्षा बनाए रखना प्राथमिकता है।
विधायक ने यह भी कहा कि यदि क्षेत्र में किसी प्रकार की अनियमितता या अवैध गतिविधि सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाकर नियमानुसार कार्रवाई कराई जाएगी।
इस दौरान उत्तम भंडारी, संदीप कालूरा, विजय सिंह तयाल, हरदीप भंडारी, ललिता बगियाल, माहेश्वरी मेहर और रमेश भंडारी सहित कई क्षेत्रवासी मौजूद रहे।


More Stories
छात्रों की 26 मांगों को लेकर NSUI ने सौंपा ज्ञापन
दिल्ली में कृषि भूमि का सर्कल रेट बढ़ाने की मांग तेज
एसपी ऋषिकेश ने कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण
कांवड़ यात्रा: 2.19 करोड़ से अधिक शिवभक्त सकुशल लौटे
क्रिकेट कोच की नियुक्ति पर सवाल!
गुभाना में रविंद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा