मोबाइल स्नैचिंग गिरोह का भंडाफोड़!

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-दिल्ली पुलिस ने आदतन स्नैचर और चोरी के मोबाइल खरीदने वाले आरोपी को दबोचा -63 मोबाइल फोन और दो स्कूटी बरामद

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-   दिल्ली पुलिस के कश्मीरी गेट थाना और आईएसबीटी पुलिस चौकी की टीम ने मोबाइल स्नैचिंग और चोरी के मोबाइल फोन खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 63 चोरी और स्नैच किए गए मोबाइल फोन, एक चोरी की स्कूटी और वारदात में इस्तेमाल की गई एक अन्य स्कूटी बरामद की है। इस कार्रवाई से मोबाइल स्नैचिंग, वाहन चोरी और गुमशुदगी से जुड़े कुल 18 मामलों का खुलासा हुआ है।

पुलिस के अनुसार, मामला 10 जुलाई 2026 का है। उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी सजल सिंह ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी कि वह किसी काम से दिल्ली आए थे। सुबह करीब 7 बजे कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन के बाहर खड़े थे, तभी स्कूटी सवार एक बदमाश उनका एप्पल आईफोन 17 प्रो छीनकर फरार हो गया। शिकायत के आधार पर कश्मीरी गेट थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में आरोपी बिना नंबर प्लेट वाली स्कूटी पर वारदात करते हुए दिखाई दिया। लगातार तकनीकी जांच और स्थानीय मुखबिरों की मदद से आरोपी की पहचान सहावीर उर्फ साबिर उर्फ सलमान उर्फ शिववीर के रूप में हुई, जो उस्मानपुर इलाके का रहने वाला है।

पुलिस ने आरोपी के कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन वह लगातार अपना ठिकाना बदलता रहा। आखिरकार 1 अगस्त 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर उसे करोल बाग इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर तीन चोरी के मोबाइल फोन, खजूरी खास क्षेत्र से चोरी की गई एक होंडा एक्टिवा स्कूटी और वारदात में इस्तेमाल की गई एक यामाहा रे-जेडआर स्कूटी बरामद की गई।

पूछताछ में सहावीर ने खुलासा किया कि वह पिछले करीब 12 वर्षों से मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम दे रहा था। वह नई स्कूटी खरीदकर उस पर नंबर प्लेट लगने से पहले वारदात करता था। बाद में स्कूटी बेचकर दूसरी स्कूटी खरीद लेता था और इसी तरीके से अपराध करता था। उसने यह भी बताया कि वह नशे और शराब की लत पूरी करने के लिए वारदातों को अंजाम देता था।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने गाजियाबाद के लोनी स्थित कासिम विहार में छापा मारकर नरेश उर्फ हड्डी को भी गिरफ्तार किया। उसके घर से 60 चोरी और स्नैच किए गए मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ में नरेश ने बताया कि वह अलग-अलग अपराधियों से सस्ते दामों में चोरी के मोबाइल खरीदता था और बाद में उन्हें साप्ताहिक बाजारों तथा राह चलते लोगों को अधिक कीमत पर बेच देता था।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि बरामद किए गए 63 मोबाइल फोन में से 17 मोबाइल फोन अब तक दर्ज मामलों और गुमशुदगी की रिपोर्ट से जोड़े जा चुके हैं। इसके अलावा इस कार्रवाई से मोबाइल स्नैचिंग, चोरी और वाहन चोरी से जुड़े 13 आपराधिक मामलों तथा 5 गुमशुदगी रिपोर्टों का भी खुलासा हुआ है।

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी सहावीर पहले भी दिल्ली के विभिन्न थानों में चोरी और स्नैचिंग के कई मामलों में शामिल रहा है तथा चार मामलों में घोषित अपराधी भी है। वहीं नरेश के खिलाफ भी हत्या के प्रयास और चोरी सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

फिलहाल दिल्ली पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और बरामद अन्य मोबाइल फोन के वास्तविक मालिकों की पहचान करने के साथ-साथ इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox