तीन तलाक कानून से मामलों में आई 82 प्रतिशत की कमी-नकवी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

तीन तलाक कानून से मामलों में आई 82 प्रतिशत की कमी-नकवी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- केंद्र में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री व भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने तीन तलाक को ‘सामाजिक बुराई’ बताते हुए कहा कि इसके खिलाफ कानून लागू होने के बाद से ऐसे मामलों में 82ः की कमी आई है। नकवी ने कहा कि तीन तलाक न तो इस्लामिक था और न ही कानूनी लेकिन वोट के सौदागरों द्वारा इसे राजनीतिक संरक्षण दिया गया। जिसकारण एक लंबे अरसे तक मुस्लिम महिलाओं को इसकी प्रताड़ना सहनी पड़ी।
उन्होने कहा तीन तलाक कानून के लागू होने से महिलाओं की जिंदगी में काफी सुधार हुआ है। मुस्लिम महिलाओं को एक साजिश के तहत अब तक तीन तलाक की आड़ में प्रताड़ित किया गया है। पहले की सरकारें सिर्फ वोट की खातिर इस कानून को लाने में डरती रही और इसके सहारे वोट के सौदागर अपना उल्लू सीधा करते आये हैं। उन्होने कहा कि जब से यह कानून मोदी सरकार ने पास कर लागू करवाया है तबसे मुस्लिम महिलाओं की जिंदगी में काफी सुधार हुआ है और पूरे देश में तीन तलाक के मामलों में भी 82 प्रतिशत तक कमी आई है। हालांकि शुरू में इसका विरोध हुआ था लेकिन अब लोगों की आंखें खुल गई है और वो महिलाओं का सम्मान करने लगे हैं। इससे कानून के बाद से महिलाओं की आर्थिक स्थिति में भी काफी सुधार हुआ है। जिसके चलते अब महिलायें अपने साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ इस कानून का सहारा ले रही हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox