
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली सरकार में मंत्री व ‘आप’ नेता कैलाश गहलोत ने त्रिपुरा के सीएम के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा है किजाटों का अपमान बर्दाश्त नही किया जायेगा। इसके लिए सीएम बिप्लब देब माफी मांगे और इस्तीफा दें।
उन्होने अपनी बात को मजबूती देने के लिए हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला से भी सहयोग मांगा है और कहा है कि आप भी जाट हैं और अगर आप मंदबुद्धि और पागल नहीं हैं तो बिप्लब देब से इस्तीफा मांगे। गहलोत ने कहा, हम बिप्लब देब का इस्तीफा मांगते हैं…जाटों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।ष् बिप्लब ने जाटों व सिखों के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया था और उन्हें कम बुद्धि वाला बताया था। जिसकों लेकर पूरे देश में नाॅन जाट व जाट को लेकर बहस छिड़ी हुई है। अब दिल्ली की आम आदमी पार्टी भी इसमें कूद गई है। हालांकि अभी तक अधिकतर जाट नेता इस मुद्दे को बहस का विषय बनाने से बचते नजर आ रहे है लेकिन फिर भी मामला धीरे-धीरे तेजी पकड़ रहा है।





More Stories
ADG डॉ. वी. मुरुगेशन ने हरिद्वार के भगवानपुर में जनता दरबार में सुनीं जनसमस्याएं
देहरादून में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में 100 दिन में दिखने लगा मियावाकी जंगल का असर, पौधों की तेजी से बढ़ी लंबाई
दिल्ली के मायापुरी में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर, राहत व बचाव कार्य पूरा
दिल्ली में प्रदूषण पर एक्शन प्लान तैयार, साउथ-वेस्ट और वेस्ट दिल्ली के हॉटस्पॉट्स की पहचान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश
दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, अब सुनियोजित विकास का होगा आधार