
नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- द्वारका जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने ‘नशे पर लगाम, देश को सलाम’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3,250 क्वार्टर और 180 बोतल अवैध शराब बरामद की है। तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहा टाटा ऐस टेंपो भी जब्त कर लिया गया है।
द्वारका जिले के डीसीपी कुशल पल सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसीपी ऑपरेशंस सुभाष मलिक की निगरानी और इंस्पेक्टर कमलेश कुमार के नेतृत्व में एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक टेंपो में भारी मात्रा में अवैध शराब की खेप ले जाई जा रही है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने यूईआर-2 सर्विस रोड, साईं मंदिर, नजफगढ़ के पास घेराबंदी कर टाटा ऐस टेंपो को रोक लिया। तलाशी के दौरान टेंपो के अंदर बनाए गए गुप्त (सीक्रेट) कंपार्टमेंट से 80 पेटियों में छिपाकर रखी गई अवैध देसी और अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
जांच में सामने आया कि आरोपी नरेश (29), टेंपो पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हरियाणा के बहादुरगढ़ से शराब लाकर द्वारका जिले के उत्तम नगर इलाके में सप्लाई करने जा रहा था।
इस संबंध में थाना नजफगढ़ में दिल्ली आबकारी अधिनियम की धारा 33/38/58(d) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
क्या-क्या हुआ बरामद?
3,250 क्वार्टर और 180 बोतल अवैध देसी एवं अंग्रेजी शराब
80 पेटियां अवैध शराब
तस्करी में इस्तेमाल किया गया टाटा ऐस टेंपो
फर्जी नंबर प्लेट
टेंपो में बनाया गया सीक्रेट कंपार्टमेंट
पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि बरामद शराब किस सप्लायर ने उपलब्ध कराई थी और इस अवैध नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।





More Stories
दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने हांगकांग से वियतनाम के रास्ते भारत लाए जा रहे सैन्य व रक्षा श्रेणी के 10 ड्रोन बरामद
चोरी की कार बेचने गुरुग्राम जा रहा आरोपी दबोचा, पुलिस ने वाहन किया बरामद
दिल्ली थप्पड़ कांड: MCD सदन में AAP पार्षदों का हंगामा, बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
4 महीने रोक दो लकड़ी से अंतिम संस्कार’, गाड़ियाें के धुएं से घुटती दिल्ली पर BJP पार्षद का गजब प्लान
अवैध शराब की तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी जब्त
ढाई माह की बच्ची अपहरण के कुछ घंटों में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार