
नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- द्वारका जिला पुलिस ने ‘नशे पर लगाम, देश को सलाम’ अभियान के तहत अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 350 क्वार्टर (7 कार्टन) अवैध शराब बरामद की है। साथ ही शराब की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान विपिन कुमार निवासी सूरत नगर फेज-1, गुरुग्राम (हरियाणा) के रूप में हुई है। आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और नौवीं कक्षा तक पढ़ा हुआ है।
गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई
द्वारका जिले के डीसीपी कुशल पाल सिंह ने मामले के संदर्भ 11 जुलाई 2026 को एंटी-बर्गलरी सेल के हेड कांस्टेबल परवीन कुमार को सूचना मिली थी कि एक युवक मोटरसाइकिल पर हरियाणा से अवैध शराब लेकर द्वारका क्षेत्र में सप्लाई करने आने वाला है। सूचना मिलते ही निरीक्षक बसंत कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें एएसआई राजेश, हेड कांस्टेबल परवीन कुमार, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार और कांस्टेबल आशीष शामिल थे। पूरी कार्रवाई एसीपी ऑपरेशंस सुभाष मलिक की निगरानी में की गई।
पुलिस टीम ने मुखबिर के बताए स्थान पर जाल बिछाया और आरोपी को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 7 कार्टन (350 क्वार्टर) अवैध शराब बरामद हुई, जिस पर “For Sale in Haryana Only” अंकित था।
दिल्ली आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज
बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना द्वारका साउथ में मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह पहले एक शराब सप्लायर के साथ काम करता था और अधिक पैसा कमाने के लालच में खुद अवैध शराब की तस्करी करने लगा।
सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी को अवैध शराब कौन उपलब्ध कराता था और इसका सप्लाई नेटवर्क किन-किन क्षेत्रों तक फैला हुआ है। बरामद शराब और जब्त मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर आगे की जांच जारी है।
द्वारका जिले के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) कुशल पाल सिंह ने कहा कि ‘नशे पर लगाम, देश को सलाम’ अभियान के तहत अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जिले को नशा मुक्त बनाने और युवाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
बेटी संबंध बनाते वक्त रिकॉर्ड करती थी प्राइवेट वीडियो, फिर पिता करता था ब्लैकमेल! SO की मौत के बाद बस्ती में खुला हनीट्रैप का बड़ा खेल!
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दहेज मामले में वांछित दो घोषित अपराधी गिरफ्तार