”द्वारका पुलिस ने शातिर वाहन चोर को दबोचा, चोरी के तीन दोपहिया वाहन बरामद”

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

”द्वारका पुलिस ने शातिर वाहन चोर को दबोचा, चोरी के तीन दोपहिया वाहन बरामद”

-एंटी-बर्गलरी सेल की कार्रवाई, नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करता था वाहन! -एक स्कूटी और दो मोटरसाइकिल की बरामद

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  द्वारका जिला पुलिस की एंटी-बर्गलरी सेल ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर ऑटो-लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे और उसकी निशानदेही पर एक चोरी की होंडा एक्टिवा स्कूटी और दो चोरी की हीरो पैशन मोटरसाइकिल बरामद की हैं। आरोपी चोरी किए गए वाहनों का इस्तेमाल नशीले पदार्थ खरीदने के लिए करता था।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल (22 वर्ष), निवासी विजय एन्क्लेव, द्वारका पुरी, डाबड़ी, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी वाहन चोरी के मामलों में शामिल रहा है और जेल से छूटने के बाद दोबारा अपराध की दुनिया में लौट आया था।

गुप्त सूचना के आधार पर बिछाया जाल
द्वारका जिले के डीसीपी कुशल पाल सिंह के निर्देश पर वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी-बर्गलरी सेल को आरोपी की गतिविधियों की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के बाद इंस्पेक्टर बसंत कुमार के नेतृत्व में एएसआई राजेश, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, हेड कांस्टेबल रितेश, हेड कांस्टेबल परवीन और कांस्टेबल आशीष की टीम का गठन किया गया। पूरी कार्रवाई एसीपी ऑपरेशंस सुभाष मलिक की निगरानी में की गई।

चोरी की स्कूटी पर घूमते हुए दबोचा गया
12 जुलाई 2026 को पुलिस टीम ने जे.जे. कॉलोनी, सेक्टर-3 द्वारका स्थित डस्ट लैंड के पास जाल बिछाकर आरोपी को होंडा एक्टिवा स्कूटीचलाते हुए गिरफ्तार कर लिया। जांच करने पर स्कूटी थाना बिंदापुर क्षेत्र से चोरी की पाई गई।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसने दो अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें सेक्टर-2 द्वारका स्थित सीएनजी पंप के पास छिपा रखी हैं। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दोनों हीरो पैशन मोटरसाइकिलें भी बरामद कर लीं।

नशे की लत ने बनाया अपराधी
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है। जेल से बाहर आने के बाद गलत संगत में पड़कर उसने दोबारा वाहन चोरी शुरू कर दी। चोरी किए गए दोपहिया वाहनों का उपयोग वह नशीले पदार्थ खरीदने और अपनी लत पूरी करने के लिए करता था।

तीन मामलों का खुलासा
आरोपी की गिरफ्तारी से वाहन चोरी के तीन मामलों का खुलासा हुआ है। इनमें थाना बिंदापुर, हजरत निजामुद्दीन और जनकपुरी में दर्ज वाहन चोरी के मामले शामिल हैं।द्वारका पुलिस आरोपी के आपराधिक नेटवर्क और अन्य संभावित वारदातों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि वाहन चोरी और नशे से जुड़े अपराधों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox