दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में ‘MY भारत’ जिला सलाहकार समिति की पहली बैठक आयोजित!

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-जिला मजिस्ट्रेट किशोर क्षीरसागर लक्ष्मण ने बैठक को दी मंजूरी -DM ने युवाओं की अधिकतम भागीदारी और MY Bharat पोर्टल पर पंजीकरण अभियान तेज करने के दिए निर्देश!

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली द्वारा सोमवार को डीएम कॉम्प्लेक्स, कापसहेड़ा में मेरा युवा भारत जिला सलाहकार समिति (MYB-DAC) की प्रथम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट श्री किशोर क्षीरसागर लक्ष्मण ने की। बैठक में युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने, स्वयंसेवा को बढ़ावा देने और विभिन्न सरकारी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC), भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कौशल विकास, सामाजिक कल्याण, रोजगार, उद्योग विभाग, जिला रेडक्रॉस सोसायटी, अग्रणी बैंक, युवा क्लबों सहित विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक की शुरुआत जिला युवा अधिकारी एवं MYB-DAC की सदस्य सचिव श्रीमती पूनम कुमारी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए की। उन्होंने मेरा युवा भारत की कार्यप्रणाली, उद्देश्यों और जिला सलाहकार समिति की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।

बैठक में MY भारत पोर्टल पर अधिक से अधिक युवाओं के पंजीकरण, नशा मुक्ति अभियान, वृक्षारोपण अभियान, टीबी मुक्त भारत जागरूकता अभियान तथा जिला स्तर पर स्वयंसेवी गतिविधियों और जन-जागरूकता कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन को लेकर रणनीति तैयार की गई। सभी विभागों से इन अभियानों में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया गया।

जिला मजिस्ट्रेट किशोर क्षीरसागर लक्ष्मण ने कही कुछ खास बात
अपने संबोधन में जिला मजिस्ट्रेट किशोर क्षीरसागर लक्ष्मण ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के अधिक से अधिक युवाओं का MY भारत पोर्टल पर पंजीकरण मिशन मोड में कराया जाए, ताकि वे स्वयंसेवी कार्यक्रमों और राष्ट्र निर्माण से जुड़ी गतिविधियों का हिस्सा बन सकें।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि विभिन्न विभागों के सहयोग से समय-समय पर पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता, सामाजिक सरोकार और युवा विकास से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे युवाओं की सकारात्मक भागीदारी को और मजबूत किया जा सके।

कार्यक्रम के समापन पर श्रीमती पूनम कुमारी, श्री सुरेन्द्र बोकेन (लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक) तथा श्रीमती करिश्मा (लेखा एवं कार्यक्रम सहायक) ने जिला मजिस्ट्रेट किशोर क्षीरसागर लखमन को युवा विकास एवं मार्गदर्शन में उनके योगदान के सम्मान स्वरूप मेरा युवा भारत का स्मृति-चिह्न भेंट किया। अंत में सभी विभागों के सहयोग से MY भारत कार्यक्रमों को जिले में प्रभावी ढंग से लागू करने का संकल्प लिया गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox