
नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- द्वारका जिला पुलिस ने ‘नशे पर लगाम, देश को सलाम’ अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए हरियाणा से दिल्ली में अवैध शराब की सप्लाई करने वाले एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 250 क्वार्टर अवैध देसी शराब बरामद की गई, जबकि तस्करी में इस्तेमाल की जा रही होंडा शाइन मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई।
द्वारका जिले के डीसीपी कुशलपाल सिंह के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान नितीश कुमार झा, मूल निवासी जिला मधुबनी (बिहार) तथा वर्तमान निवासी महिपालपुर, दिल्ली के रूप में हुई है।
वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया आरोपी
14 जुलाई 2026 की रात करीब 10:50 बजे पुलिस पोस्ट सेक्टर-1 के हेड कांस्टेबल रामवीर सिंह और हेड कांस्टेबल प्रदीप सेक्टर-1 स्थित पेट्रोल पंप के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने वापस मुड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कंधे पर टंगे काले बैग से 250 क्वार्टर ‘ADS Fresh Santra Masaledar Desi Sharab’ बरामद हुई, जिन पर “For Sale in Haryana Only” अंकित था। प्रत्येक बोतल 180 मिलीलीटर की थी।
मोटरसाइकिल भी की गई जब्त
जांच के दौरान बरामद होंडा शाइन मोटरसाइकिल। रिकॉर्ड से मालूम हुआ कि वाहन गुरुग्राम निवासी जयंत भाडू के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस ने शराब के साथ मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली।
दिल्ली आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज
इस मामले को थाना द्वारका साउथ में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
नशे के खिलाफ अभियान जारी
द्वारका जिले के पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह (आईपीएस) ने बताया कि ‘नशे पर लगाम, देश को सलाम’ अभियान के तहत जिले में नशे और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसका उद्देश्य दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों को नशे के कारोबार से मुक्त कर युवाओं को सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
बेटी संबंध बनाते वक्त रिकॉर्ड करती थी प्राइवेट वीडियो, फिर पिता करता था ब्लैकमेल! SO की मौत के बाद बस्ती में खुला हनीट्रैप का बड़ा खेल!
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दहेज मामले में वांछित दो घोषित अपराधी गिरफ्तार