नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- उत्तमनगर पुलिस ने थाने के बीसी व 12 आपराधिक मामलों में शामिल एक अपराधी को बटनदार चाकू के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।
इस संबंध में पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब सिपाही कप्तान सी-ब्लाॅक पार्क, जेजे कालोनी शिव विहार में गश्त कर रहा था तो उसे एक व्यक्ति आता दिखाई दिया जिसे उसने रूकने का इशारा किया लेकिन वह वापिस मुड़ कर तेजी से भागने लगा तो सिपाही ने उसका पीछा कर उसे दबौच लिया और उसकी तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक बटनदार चाकू व एक छीना गया मोबाइल फोन बरामद हुआ। आरोपी की पहचान महेन्द्र उर्फ सूरज पुत्र राम अवतार निवासी जेजे कालोनी शिव विहार उत्तमनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर पहले से 12 मामले दर्ज है और जो थाने का बीसी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।


More Stories
”ऑपरेशन मिलाप के तहत द्वारका पुलिस ने तीन लापता बच्चों को सुरक्षित परिवार से मिलाया”
मोबाइल स्नैचिंग और वाहन चोरी करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार
चोरी के मामले में फरार भगोड़ा आरोपी द्वारका पुलिस के हत्थे चढ़ा
ICC वनडे रैंकिंग में चमके रोहित, विराट और शुभमन गिल
सिक्किम में हुए एक सुरंग हादसे ने ली 12 मजदूरों की मौत, 13 अभी भी लापता!
हथियार मामले का घोषित अपराधी द्वारका पुलिस के हत्थे चढ़ा!