नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- बाबा हरिदास नगर पुलिस ने दो वाहन चोर पकड़े है। जिनसे एक चोरी की बाइक व तीन चोरी के फोन बरामद हुए है। चोरों को पुलिस के गश्ती दल ने पीछा कर पकड़ा है। पुलिस आरोपियांे से पूछताछ कर रही है।
इस संबंध में डीसीपी एंटो अलफोंस ने बताया कि बाबा हरिदास नगर पुलिस को 20 जुलाई को शिकायत कर्ता हरेन्द्र पुत्र बचन सिंह निवासी यूपी ने पीसीआर को एक काॅल थी जिसमें उसने बताया था कि जब व नई अनाज मंडी के पास शंकर धर्म कांटा पर अपने तीन मोबाइल चार्ज कर रहा था तो तभी तीन युवक आये और उसके फोन लेकर फरार हो गये। जब उसने शोर मचाया तो सिपाही सुरेश व सिपाही कृष्ण जोकि उस समय क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। वहां पंहुचे और चालक से सारी बात जानी। इसके बाद दोनो ने आरोपियों का पीछा करना शुरू किया और एक किलोमीटर पीछा करने के बाद जब आरोपी बैलेस बिगड़ने पर गिर पड़े तो पुलिस ने उन्हे दबौच लिया। आरोपियों को पकड़ने के बाद जब पुलिस ने पूछताछ की तो वो सही ढ़ंग से जवाब नही दे पाये तो पुलिस ने बाईक की जांच की जो चोरी की निकली और बाबा हरिदास नगर क्षेत्र से चुराई गई थी। जांच के दौरान पुलिस को आसिम से 2 मोबाइल फोन बरामद हुए। और जब भूपेश से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह जल्दी पैसा कमाने के लिए वारदातों को अंजाम देता है। पुलिस ने उससे एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस अभी भी आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि और वारदातों का खुलासा हो सके। पुलिस ने आरोपियों की पहचान भूपेश पुत्र नीरज निवासी राजीव नगर नजफगढ़ व आसिम पुत्र नन्हे खान निवासी बाबा हरिदास नगर नजफगढ़ के रूप में बताई है।


More Stories
पानीपत के एक दिव्यांग बच्चे के लिए खुशखबरी, हरियाणा सरकार देगी बायोनिक कृत्रिम अंग!
”ऑपरेशन मिलाप के तहत द्वारका पुलिस ने तीन लापता बच्चों को सुरक्षित परिवार से मिलाया”
मोबाइल स्नैचिंग और वाहन चोरी करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार
चोरी के मामले में फरार भगोड़ा आरोपी द्वारका पुलिस के हत्थे चढ़ा
ICC वनडे रैंकिंग में चमके रोहित, विराट और शुभमन गिल
सिक्किम में हुए एक सुरंग हादसे ने ली 12 मजदूरों की मौत, 13 अभी भी लापता!