द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता, धोखाधड़ी मामले में फरार घोषित अपराधी हुआ गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता, धोखाधड़ी मामले में फरार घोषित अपराधी हुआ गिरफ्तार

-मोहन गार्डन थाने के 420 और 406 के मामले में कोर्ट ने घोषित किया था उद्घोषित अपराधी, द्वारका पुलिस की एंटी पीओ सेल ने साकेत से दबोचा

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- द्वारका जिला पुलिस की एंटी जेल बेल एवं उद्घोषित अपराधी सेल ने विशेष अभियान के तहत धोखाधड़ी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विकास कपूर के रूप में हुई है, जिसे अदालत ने वर्ष 2025 में उद्घोषित अपराधी घोषित किया था।

द्वारका जिले के डीसीपी कुशल पाल सिंह के निर्देश पर जिले में उद्घोषित अपराधियों, जमानत पर फरार आरोपियों और सक्रिय अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत एसीपी ऑपरेशन सुभाष मलिक की निगरानी में इंस्पेक्टर हरीश कुमार के नेतृत्व में एंटी पीओ एवं जेल बेल सेल की विशेष टीम गठित की गई थी। टीम में हेड कांस्टेबल राहुल यादव, हेड कांस्टेबल कुलवंत और कांस्टेबल जयदीप शामिल थे।

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई
पुलिस को 7 जुलाई 2026 को गुप्त सूचना मिली कि विकास कपूर, जो धोखाधड़ी के एक मामले में अदालत से उद्घोषित अपराधी घोषित किया जा चुका है, वर्तमान में फ्रीडम फाइटर कॉलोनी, साकेत में रह रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रणनीति के तहत जाल बिछाकर आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ के बाद उसे विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।

धोखाधड़ी के मामले में था फरार
पुलिस के अनुसार, आरोपी विकास कपूर के खिलाफ मोहन गार्डन थाना में धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात का मामला दर्ज है। लगातार अदालत में पेश न होने के कारण 14 फरवरी 2025 को द्वारका कोर्ट ने उसे उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया था।

पहले भी दर्ज हैं आपराधिक मामले
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उसके अन्य मामलों और आपराधिक गतिविधियों की भी जांच कर रही है।

द्वारका पुलिस का कहना है कि उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि फरार आरोपियों को कानून के दायरे में लाकर न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावी बनाया जा सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox