
नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- द्वारका जिले के मोहन गार्डन थाना पुलिस ने चोरी की वारदातों में शामिल एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चार चोरी के मोबाइल फोन और दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से मोबाइल और वाहन चोरी के कई मामलों का खुलासा हुआ है।
द्वारका जिले के डीसीपी कुशल पाल सिंह ने मामले के संदर्भ में बताया कि, 25 मई 2026 को मोहन गार्डन थाने में एक ई-एफआईआर दर्ज हुई थी, जिसमें शिकायतकर्ता ने अपना सैमसंग गैलेक्सी ए-17 मोबाइल फोन चोरी होने की जानकारी दी थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया, जिसने तकनीकी निगरानी और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से संदिग्ध की पहचान की।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने एक्सटेंशन 55 फुटा रोड स्थित एसबीआई एटीएम के पास से कुलदीप द्विवेदी नामक युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने मोबाइल चोरी की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चार चोरी के मोबाइल फोन और दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। बरामद मोबाइल फोन मोहन गार्डन क्षेत्र से चोरी किए गए थे, जबकि मोटरसाइकिलें नजफगढ़ और रन्होला क्षेत्र से चोरी की गई थीं।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान 26 वर्षीय कुलदीप द्विवेदी निवासी राज नगर-2, पालम, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पहले भी पांच आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी से कुल आठ चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है। बरामद सामान को जब्त कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।
द्वारका पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं।





More Stories
सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव गुभाना में लोकहित समिति द्वारा रक्तदान शिविरका आयोजन किया गया।
सीमापुरी हादसे ने बेनकाब किया अवैध कमर्शियल गतिविधियों का मकड़जाल, कागजों पर FAR का गणित व जमीन पर जानलेवा निर्माण
एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में ली अंतिम सांस
प्रियंका गांधी ने सड़क पर लेटे रहने की बहुत कोशिश की, लेकिन दिल्ली पुलिस ने राहुल संग हिरासत में लिया
5 किलो से ज्यादा गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार,
11 अक्टूबर को बहादुरगढ़ बनेगा हरियाणा सफाई महाकुंभ में भागीदार, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की तैयारी: डीसी