भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का हुआ निधन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-49 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, खेल जगत और उत्तराखंड में शोक की लहर

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-   भारतीय निशानेबाजी जगत के दिग्गज खिलाड़ी, प्रशिक्षक और पद्मश्री सम्मानित जसपाल राणा का रविवार को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 49 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से खेल जगत, उत्तराखंड और उनके लाखों प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, जसपाल राणा की कुछ समय पहले स्टेंट सर्जरी हुई थी। इसके बाद उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसके चलते उनका निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से भारतीय खेल जगत को बड़ी क्षति पहुंची है।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के निवासी जसपाल राणा ने अपने शानदार खेल करियर के दौरान देश को अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियां दिलाईं। निशानेबाजी में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री सम्मान से भी सम्मानित किया गया था। खेल जीवन के बाद उन्होंने कोच के रूप में नई पीढ़ी के निशानेबाजों को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वर्ष 2012 के बाद से वह भारतीय पिस्टल निशानेबाजों को प्रशिक्षण दे रहे थे। उनकी देखरेख में कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल की। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर भी उनके प्रमुख शिष्यों में शामिल रहीं। मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के लिए पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया था।

फरवरी 2025 से जसपाल राणा भारतीय टीम के 25 मीटर पिस्टल वर्ग के हाई-परफॉर्मेंस कोच के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनकी तकनीकी समझ, अनुशासन और खिलाड़ियों को प्रेरित करने की क्षमता उन्हें देश के सर्वश्रेष्ठ निशानेबाजी प्रशिक्षकों में शामिल करती थी।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जसपाल राणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के सपूत और भारतीय निशानेबाजी के गौरव जसपाल राणा का निधन अत्यंत पीड़ादायक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका व्यक्तित्व और कृतित्व आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा तथा उनका जाना खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

जसपाल राणा के निधन पर खेल अधिकारियों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षुओं और विभिन्न संगठनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। उनके सम्मान में आगामी दिनों में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि सभाओं के आयोजन की संभावना जताई जा रही है।

भारतीय खेल इतिहास में जसपाल राणा का नाम एक उत्कृष्ट निशानेबाज और प्रेरणादायी कोच के रूप में सदैव याद रखा जाएगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox