
उत्तर प्रदेश/उमा सक्सेना/- उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय संस्था ‘अंकुरण फाउंडेशन’ ने अपने स्थापना दिवस को खास अंदाज़ में मनाते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का संदेश दिया। संस्था के सदस्यों ने इस अवसर पर रक्तदान कर मानवता की सेवा का संकल्प दोहराया। स्थापना दिवस के तुरंत बाद ही संस्था ने अपने सेवा कार्यों को और तेज करते हुए जरूरतमंदों की मदद के लिए कदम बढ़ाया, जिससे क्षेत्र में उनकी सराहना हो रही है।

‘खुशियों की थाली’ के जरिए जरूरतमंदों तक पहुंची मदद
स्थापना दिवस के उपरांत बीती शाम अंकुरण परिवार मेडिकल कॉलेज परिसर में जरूरतमंदों के लिए ‘खुशियों की थाली’ लेकर पहुंचा। इस पहल के तहत करीब 170 लोगों को निशुल्क भोजन वितरित किया गया। अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों और जरूरतमंद लोगों के लिए यह पहल राहत भरी साबित हुई। संस्था के इस प्रयास ने एक बार फिर साबित किया कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।
वर्षों से जारी है निःस्वार्थ सेवा का अभियान
गौरतलब है कि अंकुरण फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से ‘अंकुरण रसोई’ और ‘रोटी खाओ-रोटी खिलाओ’ अभियान के तहत हर मंगलवार को मेडिकल कॉलेज परिसर में निःशुल्क भोजन वितरण करता आ रहा है। यह सेवा कार्य लगातार जारी है और अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों के लिए बड़ी सहायता बनकर उभरा है। जिले में यह पहल चर्चा का विषय बनी हुई है और लोगों के बीच संस्था की सकारात्मक छवि मजबूत कर रही है।
जन्मदिन पर बांटी खुशियां, बढ़ाया सेवा का दायरा
इसी दौरान अंकुरण परिवार के सदस्य गौरव श्रीवास्तव ने अपने जन्मदिन के अवसर पर मरीजों के तीमारदारों के बीच आइसक्रीम वितरित कर खुशियां साझा कीं। इस आयोजन में महिला शक्ति की भी अहम भागीदारी रही, जिसमें प्रांजलि श्रीवास्तव, अनुपम शुक्ला, अनामिका श्रीवास्तव, प्रीति निगम, अंजू जायसवाल, प्रिया आर्य और सोनल श्रीवास्तव सहित कई सदस्य सक्रिय रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्था के वरिष्ठ सदस्य जितेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें अन्य सदस्यों की भी सहभागिता रही।





More Stories
कपासहेड़ा के मोहित यादव ने अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक
NI एक्ट के मामले में सुनवाई से बच रहा घोषित भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार
नजफगढ़ के खैरा में कथित गोहत्या के आरोप से मचा हड़कंप, इलाके में तनाव
एक दिन, पांच आयोजन—हर ओर दिखी बीआरजी की मौजूदगी, धावकों ने बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान
महेंद्रगढ़ स्थापना दिवस रैली को लेकर जेजेपी गुरुग्राम ने कसी कमर, पी.एस. गार्डन में हुई महत्वपूर्ण बैठक
कंझावाला में सर्किल रेट को लेकर धरना के 77वें दिन गांव-देहात में ट्रैक्टर-बाइक रैली निकाली।