वैशाली में प्रेमी की पिटाई के बाद जबरन निकाह

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-पंचायत के फैसले ने खड़े किए गंभीर सवाल -आधी रात की मुलाकात बनी मुसीबत

बिहार/उमा सक्सेना/-  बिहार के वैशाली जिले से एक बेहद चौंकाने वाला और चिंताजनक मामला सामने आया है, जिसने ग्रामीण न्याय व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए देर रात चोरी-छिपे उसके गांव पहुंचा था। युवक समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। दोनों के बीच प्रेम संबंध था और इसी वजह से वह रात के अंधेरे में उससे मिलने आया था, लेकिन उसकी यह मुलाकात उसके लिए भारी पड़ गई।

ग्रामीणों ने पकड़ा, खंभे से बांधकर की पिटाई
बताया जा रहा है कि गांव के लोगों को युवक की मौजूदगी पर शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने चारों तरफ से घेराबंदी कर दी। युवक को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पहले उससे पूछताछ की गई, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ और गुस्साए ग्रामीणों ने कानून को अपने हाथ में ले लिया। युवक को बिजली के खंभे से बांध दिया गया और लाठी-डंडों से उसकी जमकर पिटाई की गई। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और किसी ने भी उसे बचाने की कोशिश नहीं की।

पंचायत ने सुनाया ‘फौरन निकाह’ का फैसला
घटना के बाद मामला अगले दिन पंचायत के सामने पहुंचा, जहां बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के फैसला सुनाया गया। पंचायत ने युवक और युवती को तुरंत निकाह करने का आदेश दे दिया। इसके लिए मौके पर ही मौलवी को बुलाया गया और दोनों का विवाह संपन्न करा दिया गया। इस पूरे घटनाक्रम में न तो पुलिस को सूचना दी गई और न ही किसी प्रकार की कानूनी प्रक्रिया का पालन किया गया।

कानून से ऊपर पंचायत? उठे गंभीर सवाल
इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या पंचायतें कानून से ऊपर हैं? एक तरफ जहां युवक के साथ मारपीट की गई, वहीं दूसरी तरफ बिना उसकी और युवती की सहमति के जबरन निकाह करवा दिया गया। यह मामला न केवल मानवाधिकारों का उल्लंघन है, बल्कि न्याय व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox