शातिर अपराधी समेत दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-द्वारका में चेन स्नैचिंग गैंग का भंडाफोड़ -महिला से सोने की चेन लूटने का मामला सुलझा

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-  द्वारका जिले के डाबड़ी थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सोने की चेन झपटमारी की वारदात को सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने एक कुख्यात और आदतन अपराधी को उसके साथी सहित गिरफ्तार किया है। यह घटना 26 मार्च 2026 की है, जब करीब 58 वर्षीय महिला राम नवमी के अवसर पर पूजा कार्यक्रम से लौट रही थी, तभी बाइक सवार बदमाश ने उनकी सोने की चेन छीन ली थी।

जांच में पुलिस ने खंगाले 250 से ज्यादा सीसीटीवी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने लगभग 25 किलोमीटर क्षेत्र में लगे 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया। तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी की गतिविधियों का पता लगाते हुए पुलिस ने उसे वसंत कुंज क्षेत्र के पास ट्रैक कर लिया।

27 मामलों में शामिल शातिर अपराधी गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी की पहचान करण शिवपुरी उर्फ कांची के रूप में की, जो पहले से ही 27 आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है। उसे मसूदपुर डेयरी इलाके से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक, फर्जी नंबर प्लेट और घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद किए गए।

साथी के जरिए बेची गई लूटी गई चेन
आगे की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने लूटी गई चेन अपने साथी विपिन कुमार उर्फ बंटी के माध्यम से बेच दी थी। पुलिस ने विपिन को भी गिरफ्तार कर लिया। उसने खुलासा किया कि चेन को एक ज्वेलर को करीब 1.18 लाख रुपये में बेचा गया था। पुलिस ने आरोपी के पास से 80 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं, जो इस अपराध से जुड़ी रकम का हिस्सा है।

फरार ज्वेलर की तलाश जारी
पुलिस अब उस ज्वेलर की तलाश कर रही है, जिसने चोरी की चेन खरीदी थी। उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।

पुलिस की सतर्कता से खुला मामला
इस पूरी कार्रवाई से यह साफ हो गया है कि द्वारका पुलिस अपराधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है और अपराध पर लगाम लगाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox