सिनर्जी-ज्ञानोत्सव में दिखे फ्यूचर टेक्नोलॉजी के अद्भुत मॉडल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-इनोवेशन का संगम बना ‘सिनर्जी-ज्ञानोत्सव-2026’ -‘स्मार्ट हेलमेट’ से सड़क सुरक्षा को नई दिशा

गुरुग्राम/उमा सक्सेना/-   गुरुग्राम स्थित श्री गुरु गोबिंद सिंह ट्राईसेंटेनरी यूनिवर्सिटी (एसजीटीयू) में आयोजित तीन दिवसीय ‘सिनर्जी-ज्ञानोत्सव-2026’ के दूसरे दिन विज्ञान और तकनीक का शानदार संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में विभिन्न स्टॉल्स पर चिकित्सा, इंजीनियरिंग, आयुर्वेद, पैरामेडिकल, मानसिक स्वास्थ्य और आधुनिक तकनीक से जुड़े कई उन्नत मॉडल और उपकरण प्रदर्शित किए गए। पूरे परिसर का माहौल किसी मिनी साइंस वर्ल्ड से कम नहीं दिखा, जहां हर ओर ‘फ्यूचर रेडी सॉल्यूशंस’ की झलक देखने को मिली।

‘स्मार्ट हेलमेट’ बनेगा बाइक सवारों का रक्षक
सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय के छात्रों और विशेषज्ञों ने एक अत्याधुनिक ‘स्मार्ट हेलमेट’ विकसित किया है, जो खराब मौसम, कोहरे और अंधेरे में भी दुर्घटनाओं को रोकने में मदद करेगा। इस हेलमेट में इन्फ्रारेड थर्मल इमेजिंग, डिस्टेंस सेंसिंग तकनीक और सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। यह सिस्टम सड़क पर मौजूद बाधाओं को पहचानकर सवार को तुरंत अलर्ट देता है।
हेलमेट में विजुअल सिग्नल, बोन कंडक्शन ऑडियो और वाइब्रेशन अलर्ट जैसी सुविधाएं भी हैं, जिससे चालक बिना ध्यान भटकाए सुरक्षित निर्णय ले सकता है। इस प्रोजेक्ट को पेटेंट कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

‘फ्लड वॉल’ सिस्टम से मिलेगा बाढ़ से बचाव
शहरी क्षेत्रों में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए एक ऑटोमैटिक फ्लड प्रोटेक्शन सिस्टम भी पेश किया गया। यह सेंसर आधारित तकनीक पानी के स्तर को लगातार मॉनिटर करती है और खतरे की स्थिति में स्वतः पारदर्शी दीवार खड़ी कर देती है। साथ ही इन-बिल्ट पंप और रिजर्वायर सिस्टम अतिरिक्त पानी को बाहर निकालकर नुकसान को कम करने में मदद करता है।

फोरेंसिक जांच में क्रांति लाएगा नया उपकरण
कार्यक्रम में एक आधुनिक फोरेंसिक डिवाइस ‘लेटेंट फ्यूमिंग गन’ भी आकर्षण का केंद्र रही। यह पोर्टेबल उपकरण घटनास्थल पर ही उंगलियों के निशान सुरक्षित तरीके से उजागर करने में सक्षम है। इसमें आयोडीन तकनीक, यूवी लाइट और कैमरा सिस्टम जैसी सुविधाएं हैं, जिससे बिना साक्ष्य को नुकसान पहुंचाए जांच की प्रक्रिया तेज और आसान हो जाती है।

‘जय अनुसंधान’ की भावना से प्रेरित युवा
कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्रों और शिक्षकों में नवाचार और शोध को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एआई, मशीन लर्निंग, ब्लॉकचेन और हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में किए जा रहे शोध भविष्य की दिशा तय करते नजर आए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox