Gold-Silver Price: बड़ी गिरावट के बाद सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

Gold-Silver Price: बड़ी गिरावट के बाद सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल

-बुधवार को दिखा बदलाव

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  मंगलवार की बड़ी गिरावट के बाद बुधवार को सोना और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। एक दिन पहले जहां निवेशकों में घबराहट दिखी थी, वहीं अब निचले स्तर से तेज खरीदारी के चलते बाजार संभलता नजर आ रहा है। Multi Commodity Exchange of India (MCX) पर चांदी 5.58 फीसदी टूट गई थी, जबकि सोना 2.45 फीसदी गिरा था। गिरावट के दौरान चांदी के दाम 2.26 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए थे और सोना करीब 1.50 लाख रुपये पर आ गया था।

बुधवार को दिखा बदलाव
लेकिन, बुधवार, 18 फरवरी को तस्वीर बदल गई। MCX पर सोना करीब 1.30 फीसदी यानी लगभग 1,900 रुपये चढ़कर 1.53 लाख रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी में भी करीब 4 प्रतिशत यानी लगभग 9,000 रुपये की तेजी आई और कीमत 2.38 लाख रुपये के ऊपर पहुंच गई। सोने-चांदी की तेजी का असर गोल्ड और सिल्वर ETF पर भी दिखा, जिनमें करीब 3 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
विशेषज्ञों का कहना है कि बड़ी गिरावट के बाद निचले स्तर पर जोरदार खरीदारी शुरू हुई है। इसी वजह से बाजार में रिकवरी देखने को मिल रही है। दूसरी ओर, अंतरराष्ट्रीय हालात भी कीमतों को सहारा दे रहे हैं। खबर है कि Strait of Hormuz के कुछ हिस्सों को ईरान ने अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। इसी रास्ते से दुनिया का करीब 20 फीसदी कच्चा तेल गुजरता है। साथ ही Iran और United States के बीच बढ़ते तनाव ने भी निवेशकों को सुरक्षित निवेश की ओर मोड़ा है। ऐसे माहौल में सोना और चांदी को सुरक्षित निवेश माना जाता है।

आगे भी तेजी की संभावना
एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर का कहना है कि MCX गोल्ड फ्यूचर्स लंबे समय के सपोर्ट के ऊपर टिके हुए हैं और आगे भी तेजी की संभावना बनी हुई है। 1,45,000 से 1,50,000 रुपये के बीच मजबूत सपोर्ट दिख रहा है। अगर कीमतें 1,60,800 रुपये से ऊपर निकलती हैं तो 1,65,000 से 1,75,000 रुपये तक तेजी आ सकती है। चांदी में भी 2,25,000 से 2,35,000 रुपये के दायरे में मजबूत सपोर्ट है। इस स्तर से ऊपर टिके रहने पर 3 लाख रुपये से ज्यादा का स्तर फिर देखने को मिल सकता है। हालांकि सपोर्ट टूटने पर दबाव बढ़ सकता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox