Ramadan 2026: भारत में रोज़ों की शुरुआत कल से, यहां देखें सहरी और इफ्तार टाइमिंग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

Ramadan 2026: भारत में रोज़ों की शुरुआत कल से, यहां देखें सहरी और इफ्तार टाइमिंग

-भारत मे कब रखा जाएगा पहला रोजा?

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  रमजान-उल-मुबारक का पाक महीना शुरू हो गया है। सऊदी अरब में शाबान की 29वीं तारीख की शाम को चांद दिखाई देने की पुष्टि हो गई है। सऊदी सुप्रीम कोर्ट और मून-साइटिंग कमिटी ने घोषणा की कि कल यानी बुधवार 18 फरवरी 2026 से रमजान 1447 हिजरी शुरू हो रहा है। इसलिए सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और कुछ अन्य खाड़ी देशों में आज पहला रोजा रखा जाएगा। तरावीह की नमाज भी मंगलवार की रात इशा के बाद शुरू हो चुकी है।

भारत मे कब रखा जाएगा पहला रोजा?
भारत में रमजान की शुरुआत एक दिन बाद होगी। भारतीय मुस्लिम समुदाय और स्थानीय मून-साइटिंग कमेटियां आमतौर पर सऊदी घोषणा के बाद एक दिन इंतजार करती हैं या स्थानीय चंद्रमा दर्शन पर निर्भर करती हैं। कई रिपोर्ट्स और इस्लामिक संगठनों के अनुसार, भारत में रमजान गुरुवार, 19 फरवरी 2026 से शुरू होगा और पहला रोजा कल रखा जाएगा। यह परंपरा दक्षिण एशियाई देशों जैसे भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और इंडोनेशिया में प्रचलित है, जहां चंद्रमा दर्शन के लिए अतिरिक्त दिन लिया जाता है।

सहरी का समय:सुबह लगभग 5:36-5:37 बजे

इफ्तार का समय:शाम लगभग 6:15 बजे

कैसा रखा जाता है रोजा?
रमजान के दौरान रोजेदार सुबह सहरी (सुबह का भोजन) से पहले खाना-पीना बंद करते हैं और शाम इफ्तार (सूर्यास्त के बाद) पर रोजा खोलते हैं। यह महीना रूहानी सफाई, इबादत, दान और आत्म-संयम का है। इस दौरान मुस्लिम समुदाय रमजान मुबारक की शुभकामनाएं देते हैं और एक-दूसरे को दुआएं दी जाती हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox