साल का पहला सूर्य ग्रहण: किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सतर्क?

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-जानिए विस्तृत भविष्यफल

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-   17 फरवरी 2026, मंगलवार को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार यह ग्रहण फाल्गुन माह की अमावस्या तिथि पर पड़ेगा। ग्रहण का समय शाम 5 बजकर 26 मिनट से लेकर 7 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। हालांकि यह खगोलीय घटना भारत में दृश्य नहीं होगी, इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। बावजूद इसके, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल और स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों पर किसी न किसी रूप में अवश्य पड़ेगा। आइए जानते हैं किस राशि के लिए यह ग्रहण अवसर लेकर आएगा और किन्हें सावधानी बरतने की जरूरत है।

मेष राशि
मेष जातकों के लिए यह ग्रहण सकारात्मक संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है। आय के स्रोत मजबूत हो सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को थोड़ा संभलकर चलने की सलाह है। नौकरी या व्यवसाय में दबाव बढ़ सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचें और परिवार के साथ सामंजस्य बनाए रखें।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के खर्चों में इजाफा हो सकता है। अचानक यात्रा या स्वास्थ्य संबंधी कारणों से धन व्यय संभव है। हालांकि, बनाई गई नई योजनाएं भविष्य में लाभ दिला सकती हैं।

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह समय शुभ समाचार लेकर आ सकता है। परिवार या संतान से जुड़ी खुशी मिल सकती है। लंबे समय से अटके काम पूरे होने के योग हैं।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। नए कार्यों की शुरुआत सोच-समझकर करें। साझेदारी में मतभेद की आशंका है और किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें।

कन्या राशि
कन्या राशि के लिए निवेश के लिहाज से समय अनुकूल दिख रहा है। संपत्ति, वाहन या नई वस्तु की प्राप्ति संभव है। नौकरी में प्रमोशन या उन्नति के संकेत मिल रहे हैं।

तुला राशि
तुला राशि वालों का प्रभाव बढ़ेगा। सामाजिक दायरा मजबूत होगा और प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और लोगों पर आपकी बातों का असर दिखाई देगा।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए समय अनुकूल है। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं और आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए करियर और व्यापार में प्रगति के योग हैं। यात्रा से लाभ संभव है। हालांकि कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों को लंबे समय से रुके कार्यों में सफलता मिल सकती है। वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा और तरक्की के रास्ते खुलेंगे।

कुंभ राशि
कुंभ राशि में ही यह ग्रहण लग रहा है, इसलिए इस राशि वालों को विशेष सतर्क रहने की जरूरत है। मानसिक तनाव और असमंजस की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और अनावश्यक विवाद से दूर रहें।

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह ग्रहण लाभकारी संकेत दे रहा है। अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं और पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। हालांकि प्रेम संबंधों में थोड़ी दूरी या गलतफहमी हो सकती है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox