झज्जर में दिल दहला देने वाली वारदात: पत्नी पर हमला कर सुनसान जगह ले गया पति

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

झज्जर में दिल दहला देने वाली वारदात: पत्नी पर हमला कर सुनसान जगह ले गया पति

हरियाणा/सिमरन मोरया/-  हरियाणा के झज्जर के पाहसोर गांव के पास हांसी की गर्भवती महिला बैंककर्मी की हत्या की वारदात हुई है। हत्या का आरोप महिला के पति पर लगा है। दरअसल, हिसार के रहने वाले अंशुल के साथ हांसी की महक की करीबन चार महीने पहले शादी हुई थी। महक गुरुग्राम में एक निजी बैंक में काम करती थी। महक का पति अंशुल भी गुरुग्राम में सीए है। हत्या की सूचना पुलिस को मृतका महक के पति अंशुल ने ही दी थी।  

जानकारी के मुताबिक, नुकीले धारधार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है। मृतका महक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। रोते हुए परिजनों ने पुलिस से इंसाफ की मांग की है। मृतका की बहन श्रुति ने बताया कि उनकी बहन दो महीने की गर्भवती थी। उन्होंने अंशुल पर ही महक की हत्या करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच सब कुछ सही था तो फिर उसने हत्या क्यों की? श्रुति ने हत्यारे को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है।

जांच में जुटी पुलिस
वही पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए मौके पर जांच अभियान भी चलाया। बताया जा रहा है कि हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने पकड़ लिया है लेकिन अभी इसकी पुष्टि पुलिस ने नही की है। इस पूरे घटनाक्रम और कार्रवाई के बारे में फिलहाल पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox