
क्रिकेट/सिमरन मोरया/- टी20 विश्व कप में भारत के हाथों पाकिस्तान को करारी हार मिली है। जिसके बाद पाकिस्तान की फजीहत हो रही है। इस फजीहत को अब पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर सहन नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी पर अपना ठिकरा फोड़ दिया है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ खेलने से मना करने के फैसले पर यूटर्न ने पाकिस्तान की स्थिति को बिगाड़ दिया। मोहसिन नकवी ने मैच से पहले बड़ी-बड़ी बातें करते हुए सेना का जिक्र अपने बयान में किया था।
नकवी का आक्रमक बयान
भारत से मैच खेलने और आईसीसी की धमकियों को लेकर नकवी ने कहा था कि वह ना पाकिस्तान सरकार से डरते हैं। ना ही आसिम मुनीर से। इस तरह की बयानबाजी के बाद पाकिस्तानी मिली करारी हार के कारण शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है। सेना प्रमुख आसिम मुनीर भी नाराज बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मैच खेलने से पहले मोहसिन नकवी ने सेना से कोई सलाह नहीं ली थी। जिसके कारण आसिम मुनीर नाराज बताए जा रहे हैं। मुनीर का कहना है कि यह मामला नकवी को क्रिकेट और एडमिनिस्ट्रेटिव तक रखना चाहिए।
भारत-पाक मैच का परिणाम
रविवार को भारत ने खेले गए टी20 विश्व कप में पाकिस्तान को 61 रनों से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन की अर्धशतकीय पारी की मदद से 175 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान मात्र 114 रनों पर आउट हो गया। इसी जीत के साथ ही भारत टी20 विश्व कप में 8-1 से आगे है यानी 8 बार भारत को जीत मिली है और एक बार पाकिस्तान को। इस मैच में भारत की तरफ से हीरो रहे ईशान किशन, उन्होंने 40 गेंदों पर 77 रनों की पारी खेली। जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल है।





More Stories
बाहुबली अल्ट्रा ई-4 में गुलाब सिंह का दमदार प्रदर्शन, 161 किलोमीटर दौड़कर बने ओवरऑल प्रथम उपविजेता
सेखों इंडियन एयरफोर्स मैराथन में टीम फरीदाबाद का शानदार प्रदर्शन
सेखों इंडियन एयर फोर्स मैराथन में बीआरजी के 150 धावकों ने दिखाई शानदार भागीदारी
दिल्ली की राजनीति में शनिवार को उस समय एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला,
4×400 मीटर रिले में बेटियों का कमाल
एक ही दिन तीन उपलब्धियां, BRG ने हर जगह लहराया बहादुरगढ़ का परचम