नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक प्राइवेट बस में आग लगने के बाद कंडक्टर की मौत हो गई। कंडक्टर का जला हुआ शव बरामद किया गया है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि दमकल विभाग को शनिवार देर रात 12.33 बजे जनकपुरी मछली बाजार क्षेत्र से घटना की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।
अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के अभियान के दौरान बस के कंडक्टर के रूप में पहचाने गए 25 वर्षीय सुनील शर्मा का शव बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि आग बुझाने एक घंटे से ज्यादा का वक्त लगा। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आशंका है कि आग अगरबत्ती से लगी।

बस में फंस गया कंडक्टर
हादसा देर रात उस समय हुआ जब आसपास के लोगों ने बस से धुआं और आग की लपटें निकलती देखीं। हादसे का एक दर्दनाक वीडियो भी सामने आया है जिसमें पूरी बस धू-धू कर जलती दिखाई दे रही है। आग इतनी तेजी से फैल गई थी कि कंडक्टर सुनील के पास बाहर निकलने का कोई मौका नहीं था और वह बस के अंदर ही फंस गया और जिंदा ही आग की लपटों में समा गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के बाद बस के अंदर सुनील का जला हुआ शव मिला।


More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!