“पत्नी सुनेत्रा संभालेगी डिप्टी सीएम का पद, शाम को लेंगी शपथ”

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

“पत्नी सुनेत्रा संभालेगी डिप्टी सीएम का पद, शाम को लेंगी शपथ”

-मुंबई पहुंची राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार -दोपहर में होगी एनसीपी विधायक दल की बैठक -पवार परिवार को नहीं फैसले की जानकारी

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  दिवंगत नेता और एनसीपी प्रमुख अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार मुंबई पहुंच गई हैं। शाम को वह उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। विमान हादसे में अजित पवार के निधन के बाद सुनेत्रा अब उनकी जगह डिप्टी सीएम का पद संभालेंगी।
दिवंगत एनसीपी प्रमुख अजित पवार की पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार आज उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रही हैं। ऐसे में शनिवार सुबह वह मुंबई पहुंच गई हैं। सुनेत्रा पवार अपने बेटे पार्थ के साथ सुबह-सुबह दक्षिण मुंबई में अपने दिवंगत पति के आधिकारिक आवास देवगिरी पहुंचीं।

दोपहर में एनसीपी विधायक दल की बैठक
62 वर्षीय सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र विधानमंडल के किसी भी सदन की सदस्य नहीं हैं। उनको दोपहर मुंबई में एक बैठक में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधानमंडल दल का नेता चुना जाएगा। ऐसे में वह महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। एक बयान में कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ पार्टी नेता छगन भुजबल ने कहा कि एनसीपी का विधानमंडल दल शनिवार दोपहर मुंबई में एक बैठक करेगा, जहां उन्हें नेता नामित किया जाएगा।

पवार परिवार को नहीं फैसले की जानकारी
बारामती में 28 जनवरी (बुधवार) को विमान हादसे में अजित पवार की निधन हो गया था। उनकी मौत के बाद एनसीपी और पार्टी संस्थापक शरद पवार के नेतृत्व वाले गुट के जल्द विलय की बात जोर पकड़ रही थी, लेकिन एनसीपी (एसपी) और शरद पवार के परिवार के सूत्रों ने बताया कि उन्हें भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति सरकार में शामिल होने के उनके फैसले के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

सूत्र के हवाले से जानकारी मिली है कि एनसीपी-एसपी नेतृत्व और शरद पवार के परिवार के सदस्यों को उनकी योजनाओं के बारे में बिल्कुल भी पता नहीं था। इधर, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने बयान में कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति का नेतृत्व करने वाली भाजपा दिवंगत अजित पवार के परिवार और पार्टी के लिए गए किसी भी फैसले का समर्थन करेगी।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने एक दिन पहले शुक्रवार को नागपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि एनसीपी को डिप्टी मुख्यमंत्री के पद के लिए जो भी फैसला लेना है, वह लेगी और हम उस फैसले का समर्थन करेंगे। हम अजित दादा के परिवार और एनसीपी के साथ खड़े हैं।

लोकसभा चुनाव हारीं, फिर पहुंची राज्यसभा
मालूम हो कि साल 2024 के लोकसभा चुनावों तक सुनेत्रा पवार ने खुद को राजनीति से दूर रखा था। हालांकि उन्होंने बारामती से अपने पति की पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा, लेकिन प्रतिष्ठा की इस लड़ाई में अपनी भाभी और मौजूदा एनसीपी-एसपी सांसद सुप्रिया सुले से हार गईं। इसके बाद सुनेत्रा पवार को राज्यसभा के लिए चुना गया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox