मेरठ के सरधना में दुष्कर्म ने दी एक बार फिर दस्तक, मीडिया को अंदर जाने से रोका!

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मेरठ के सरधना में दुष्कर्म ने दी एक बार फिर दस्तक, मीडिया को अंदर जाने से रोका!

-पुलिस कर्मियों ने गाँव की सीमाओं को किया सील

मेरठ/सिमरन मोरया/-  मेरठ के सरधना क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद गांव को पुलिस ने पूरी तरह सील कर दिया है। बाहरी लोगों और मीडिया के प्रवेश पर रोक लगाई गई है, हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।

मेरठ में सरधना क्षेत्र के गांव महमदपुर सिखेड़ा में दुष्कर्म पीड़िता की उपचार के दौरान मौत के बाद हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं। किशोरी तीन दिनों तक वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से जूझती रही, लेकिन शुक्रवार शाम उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने गांव की सीमाएं पूरी तरह की सील
स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने गांव के सभी मुख्य मार्गों को बंद कर दिया है। किसी भी बाहरी व्यक्ति के गांव में प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

मीडिया को भी नहीं मिल रही अनुमति
तनावपूर्ण हालात के मद्देनज़र मीडिया को भी गांव में जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।

भारी पुलिस बल तैनात, हर गतिविधि पर नजर
देर रात शव गांव पहुंचते ही पुलिस ने गांव में डेरा डाल दिया। दोनों ओर से आवाजाही रोक दी गई है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox