जैन मंदिर में गणतंत्र दिवस पर भव्य रागिनी संध्या का आयोजन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों की रही उत्साहपूर्ण भागीदारी -सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा रोशनपुरा-देशभक्ति और परंपरा का दिखा अद्भुत संगम

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-    26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर रोशनपुरा स्थित जैन मंदिर परिसर देशभक्ति और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर नजर आया, जहां निगम पार्षद देवेंद्र डबास के प्रयासों से एक भव्य रागिनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। रागिनी और लोकसंगीत की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम की भावना से भर दिया। कलाकारों ने देशभक्ति गीतों और पारंपरिक हरियाणवी रागिनियों के माध्यम से श्रोताओं का दिल जीत लिया, जिससे कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

इस गरिमामयी अवसर पर पश्चिमी दिल्ली की सांसद कमलजीत सहरावत, विधायक एडवोकेट संदीप सहरावत, दिचाऊँ कलां की निगम पार्षद रेखा इंदरजीत शौकीन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। अतिथियों ने राष्ट्रीय ध्वज और संविधान के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजन समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करते हैं तथा युवाओं में अपनी संस्कृति, परंपरा और देश के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान लोगों ने परिवार सहित भाग लेकर एकजुटता और भाईचारे का संदेश दिया। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजन आगे भी नियमित रूप से किए जाएंगे ताकि समाज में सकारात्मक माहौल बना रहे और नई पीढ़ी अपनी जड़ों से जुड़ी रहे। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox