नजफगढ़ स्थित साईं बाबा मंडी से राम मंदिर तक गूंजा हरियाली बचाने का संकल्प

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-प्रकृति संरक्षण का संदेश लेकर निकली भव्य पदयात्रा

नई दिल्ली/नजफगढ़/उमा सक्सेना/-   पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्रकृति भक्त फाउंडेशन द्वारा नजफगढ़ क्षेत्र में एक भव्य जागरूकता यात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा साईं बाबा मंडी से प्रारंभ होकर थाना रोड स्थित राम मंदिर तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में प्रकृति प्रेमियों, महिलाओं, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साह के साथ भागीदारी निभाई। पूरे मार्ग में हरियाली बचाने, जल–जंगल–जमीन की रक्षा करने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के संदेश गूंजते रहे।

यात्रा के दौरान महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई, जो प्रकृति के प्रति श्रद्धा और संरक्षण के संकल्प का प्रतीक बना। श्रद्धालुओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने लोगों को पेड़-पौधे लगाने, जल संरक्षण करने और स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया। आयोजकों का कहना था कि यदि समय रहते प्रकृति की रक्षा नहीं की गई तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर संकटों का सामना करना पड़ सकता है।

इस संपूर्ण आयोजन का नेतृत्व समाजसेवी राजेश शर्मा ने किया, जिन्होंने पूरी यात्रा का कुशल संचालन करते हुए सभी प्रतिभागियों को एकजुट रखा। उनके मार्गदर्शन और सुव्यवस्थित प्रबंधन के कारण कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित और सफल रहा। उन्होंने कहा कि प्रकृति की सेवा ही मानव सेवा है और ऐसे जागरूकता अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे, ताकि समाज में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित हो सके।

यह यात्रा न केवल धार्मिक और सामाजिक एकता का प्रतीक बनी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक संकल्प का संदेश भी दे गई।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox