द्वारका सेक्टर-7 में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदा युवक -दमकल ने डेढ़ घंटे में पाया काबू

नई दिल्ली/द्वारका/उमा सक्सेना/-    पश्चिमी दिल्ली के द्वारका सेक्टर-7 स्थित रामपाल चौक के पास शनिवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक इमारत के भूतल पर बने कपड़ों के गोदाम में अचानक भीषण आग भड़क उठी। दोपहर करीब 2 बजे गोदाम से उठती तेज लपटों और काले धुएं के गुबार ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए और मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग के दौरान कुछ धमाकों जैसी आवाजें भी सुनाई दीं, जिससे हालात और भयावह हो गए।

आग में फंसा युवक, जान बचाने को लगाई छलांग
आग लगने के वक्त इमारत की पहली मंजिल पर मौजूद एक व्यक्ति नीचे फैलती आग और धुएं के कारण फंस गया। चारों ओर धुएं का गुबार और तेज लपटें देख युवक के पास नीचे उतरने का कोई सुरक्षित रास्ता नहीं बचा। हालात बिगड़ते देख उसने करीब दस फीट की ऊंचाई से नीचे कूदकर अपनी जान बचाई। छलांग लगाने से उसके पैर में मामूली चोट आई, लेकिन समय रहते उसकी जान बच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसकी मदद की और उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

दमकल की 5 गाड़ियों ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं। दमकलकर्मियों ने पहुंचते ही आग को आसपास की इमारतों तक फैलने से रोकने को प्राथमिकता दी। करीब एक घंटे से अधिक समय तक चली कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। दोपहर लगभग 3:45 बजे स्थिति पूरी तरह सामान्य घोषित की गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन गोदाम में रखा भारी मात्रा में कपड़ों का स्टॉक जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग की आशंका
प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया है। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ताकि आग के सटीक कारणों की पुष्टि की जा सके और यह पता लगाया जा सके कि कहीं सुरक्षा मानकों में कोई लापरवाही तो नहीं बरती गई थी। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox