नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- एक तरफ जहां कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे है। वहीं दूसरी तरफ कुछ राहत भी मिल रही है हालांकि देश में रोजाना कोरोना के मामले बढ़ रहे है। जिसकारण अब देश कोरोना के मामले में विस्फोटक स्थिति में पंहुचता दिखाई दे रहा है। सोमवार को एक दिन में कोरोना के 24248 नये मामले सामने आने से सरकार के सामने विकट स्थिति बनती जा रही है। हालांकि मरीजों के ठीक होने की दर भी बढ़ी है। वही देश में मरने वालों की संख्या 19693 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार आज लगातार चैथा दिन है जब देश में कोरोना संक्रमण के 20,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।
वैश्विक महामारी से सबसे अधिक प्रभावित देशों की सूची में भारत रविवार को रूस को पीछे छोड़ तीसरे स्थान पर पहुंच गया। इस सूची में अमेरिका पहले और ब्राजील दूसरे स्थान पर है। मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह घोषित आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 के एक दिन में 24,248 नए मामले सामने आने के बाद भारत में संक्रमण के मामले बढ़कर 6,97,413 हो गए। आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक कोविड-19 के 4,24,432 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं देश में 2,53,287 लोगों का इलाज जारी है। मंत्रालय ने कहा, ‘अभी मरीजों के ठीक होने की दर 60.85 प्रतिशत है।’ कुल पुष्ट मामलों में भारत में संक्रमित पाए गए विदेशी नागरिक भी शामिल है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार पांच जुलाई तक कुल 99,69,66 लोगों की कोविड-19 की जांच की गई है, जिनमें से 1,80,596 लोगों की जांच रविवार को ही की गई।


More Stories
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर
उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे