
नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- राजधानी दिल्ली के विकासपुरी इलाके में आज सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में ‘माय भारत’ अभियान के तहत एक प्रभावी जिला स्तरीय एकता मार्च निकाला गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति, एकजुटता और आत्मनिर्भरता की भावना को सशक्त करना रहा।
मार्च के दौरान देश की एकता के प्रतीक लौहपुरुष सरदार पटेल के योगदान को नमन करते हुए उनके विचारों को समाज तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।


जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस महत्वपूर्ण आयोजन में दक्षिण-पश्चिम दिल्ली की सांसद कमलजीत शेरावत, क्षेत्र के विधायक पंकज सिंह, जिला अधिकारी पूजा कौशिक, दिल्ली पुलिस, सिविल डिफेंस दल तथा माय भारत संगठन के पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली बना दिया। सभी अतिथियों ने युवाओं से देशहित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।


यात्रा ने दिया ‘एक भारत–आत्मनिर्भर भारत’ का संदेश
एकता मार्च विकासपुरी क्षेत्र से होते हुए आगे बढ़ा और रास्ते भर युवाओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करता रहा। “एक भारत–आत्मनिर्भर भारत” थीम पर आधारित इस पहल ने न सिर्फ सरदार पटेल के अद्वितीय राष्ट्रधर्म को स्मरण करवाया, बल्कि नई पीढ़ी को जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम में भाग लेने वाले युवाओं ने देश को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।





More Stories
ऑपरेशन विस्टा 1.0: द्वारका पुलिस ने आइवरी कोस्ट के नागरिक को पकड़ा, डिटेंशन सेंटर भेजा
ग्रेटर नोएडा में परिवार के 5 सदस्यों की मौत: मृतक के मोबाइल में मिला अहम सुराग, दोनों बहनें और बहनोई गिरफ्तार
द्वारका जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 साल पुराने आबकारी मामले में फरार महिला गिरफ्तार
बेड के बॉक्स में छिपाकर रखा था गांजे का जखीरा, द्वारका पुलिस ने 54.375 किलो गांजे के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
22 अफसरों पर तत्काल गाज, अपर आयुक्त आबकारी मामले में शासन के हाथ क्यों बंधे?
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी