‘RJD-कांग्रेस के लिए छठ पूजा ड्रामा, मां छठी मैय्या का किया अपमान’

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘RJD-कांग्रेस के लिए छठ पूजा ड्रामा, मां छठी मैय्या का किया अपमान’

-मुजफ्फरपुर के बाद छपरा में जनसभा, 58 विधानसभा सीटों पर असर -छठ महापर्व को यूनेस्को की विरासत सूची में शामिल कराने का प्रयास

मुजफ्फरपुर/उमा सक्सेना/- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बिहार के मुजफ्फरपुर में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों राजद और कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों ने छठी मैय्या की पूजा को ड्रामा और नौटंकी कहा है, जो हर उस व्यक्ति का अपमान है जो आस्था और परंपरा में विश्वास रखता है। पीएम मोदी ने इसे बिहार की अस्मिता और संस्कृति का अपमान बताते हुए जनता से आग्रह किया कि वे इस अपमान का जवाब लोकतंत्र के माध्यम से दें।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि छठ महापर्व केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मानवता, समानता और मातृत्व का पर्व है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की कोशिश है कि छठ महापर्व को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि छठ पूजा न सिर्फ बिहार बल्कि पूरे देश और दुनिया में पहचान बना चुकी है।

‘राजद-कांग्रेस ने मां छठी मैय्या का अपमान किया’
राहुल गांधी के हालिया बयान पर पलटवार करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “राजद और कांग्रेस के नेता छठी मैय्या की पूजा को नौटंकी बता रहे हैं। जो महिलाएं 36 घंटे निर्जला व्रत रखती हैं, जो सूर्य को अर्घ्य देती हैं — उनका अपमान किया गया है।” उन्होंने सवाल उठाया, “क्या बिहार ऐसे लोगों का यह अपराध भूल सकता है? क्या आस्था का अपमान करने वालों को माफ किया जा सकता है?”

‘बिहार का बेटा छठी मैय्या की जय-जयकार कर रहा, विपक्ष अपमान’
पीएम मोदी ने भावुक होते हुए कहा, “आपका बेटा पूरी दुनिया में छठी मैय्या का मान बढ़ा रहा है, और ये लोग उसी मां का अपमान कर रहे हैं।” उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस बार चुनाव में ऐसे लोगों को सबक सिखाएं जिन्होंने बिहार की परंपरा और मां की पूजा का मजाक उड़ाया।

‘जंगलराज’ पर तीखा हमला, पूछा—क्या ये लोग बिहार का विकास कर सकते हैं?
पीएम मोदी ने राजद शासनकाल को याद दिलाते हुए कहा कि बिहार ने वह दौर देखा है जब कट्टा, करप्शन और कुशासन ही पहचान बन गए थे। उन्होंने कहा कि “जिन लोगों ने बिहार को लालटेन युग में रखा, वो बिजली देंगे क्या? जिनका इतिहास जमीन कब्जाने का है, वो उद्योग लगाएंगे क्या?”
प्रधानमंत्री ने कहा कि एनडीए की सरकार ने बिहार को विकास की पटरी पर लाया है, जहां अब रेल इंजन बन रहे हैं, डेयरी और मखाना उद्योग फल-फूल रहे हैं।

‘राजद के गुंडे शोरूम लूटते थे, जनता भय में जीती थी’
मोदी ने कहा कि जंगलराज के दौर में लोगों के पास निवेश या व्यापार करने का साहस नहीं था। उन्होंने कहा, “राजद शासन में ऐसा समय था जब गाड़ियों के शोरूम लूटे जाते थे, नई गाड़ी खरीदने वाले लोगों के पीछे गुंडे लग जाते थे।”
उन्होंने 2001 के गोलू अपहरण कांड का जिक्र करते हुए कहा कि “उस दौर में अपराध अपने चरम पर था। बच्चों तक को नहीं बख्शा गया।”

‘राजद-कांग्रेस महिलाओं को धमकाते हैं, अपराध की भाषा बोलते हैं’
पीएम मोदी ने कहा कि राजद और कांग्रेस के चुनावी प्रचार में भी कट्टा और दोनाली जैसे शब्दों का इस्तेमाल होता है, जो उनकी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि “यह वही मानसिकता है जो बेटियों को धमकी देती है और जनता को डराने का काम करती है।”

‘राजद-कांग्रेस ने बाबा साहेब अंबेडकर का भी किया अपमान’
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इन दलों ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतों और उनके योगदान का भी अपमान किया है। उन्होंने कहा कि “बाबा साहेब ने जब पीएचडी की, तो उनका विषय अर्थव्यवस्था था। इसलिए हमारी सरकार ने डिजिटल भुगतान प्रणाली को ‘भीम ऐप’ का नाम दिया, ताकि उनकी याद सदा जीवित रहे।”

‘दो युवराज झूठ और भ्रष्टाचार के प्रतीक हैं’
पीएम मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पर भी जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा, “एक भारत के सबसे भ्रष्ट परिवार का युवराज है और दूसरा बिहार के सबसे भ्रष्ट परिवार का। दोनों ही घोटालों के आरोपी हैं और जमानत पर बाहर हैं।”
मोदी ने कहा, “ये लोग मुझे गालियां देते रहते हैं क्योंकि इन्हें बर्दाश्त नहीं होता कि एक गरीब का बेटा, एक चाय बेचने वाला आज प्रधानमंत्री बन गया।”

‘राजद-कांग्रेस का रिश्ता अब तेल और पानी जैसा’
प्रधानमंत्री ने विपक्षी गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि “राजद और कांग्रेस का रिश्ता अब तेल और पानी की तरह हो गया है, जो एक साथ नहीं रह सकते। सत्ता का लालच ही उन्हें एक मंच पर लाया है।” उन्होंने कहा कि बिहार की जनता इस बार इन्हें पूरी तरह खारिज करने वाली है।

मुजफ्फरपुर में सभा के बाद पीएम मोदी छपरा में भी एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि इन सभाओं के जरिए वे तिरहुत और सारण प्रमंडल की कुल 58 विधानसभा सीटों को साधने का प्रयास कर रहे हैं।
भाजपा ने इस दौरे को लेकर पूरी तैयारी कर ली है, और पार्टी के नेता इसे एनडीए के लिए ‘महाविजय का शंखनाद’ बता रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox