मामूली झगड़े में दंपती ने डिलीवरी एजेंट को कार से रौंदा, युवक की मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मामूली झगड़े में दंपती ने डिलीवरी एजेंट को कार से रौंदा, युवक की मौत

-पीड़ित परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ -मामूली टक्कर से शुरू हुआ विवाद, जानलेवा रूप ले लिया

बेंगलुरु/उमा सक्सेना/- शहर के नटराज लेआउट इलाके में सड़क पर हुई एक भयावह घटना ने सभी को झकझोर दिया। यहां एक मार्शल आर्ट प्रशिक्षक मनोज कुमार (32) और उसकी पत्नी आरती शर्मा (30) को पुलिस ने जानबूझकर फूड डिलीवरी एजेंट की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस घटना को ‘रोड रेज मर्डर’ करार दिया है। मामूली टक्कर के बाद आरोपी दंपती ने डिलीवरी एजेंट की स्कूटी का दो किलोमीटर तक पीछा कर उसे टक्कर मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना 25 अक्तूबर की रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, 24 वर्षीय फूड डिलीवरी एजेंट दर्शन, जो केम्बट्टल्ली इलाके का रहने वाला था, अपनी स्कूटी से ऑर्डर डिलीवर करने जा रहा था। इसी दौरान उसकी स्कूटी गलती से मनोज कुमार की कार के रियर-व्यू मिरर से हल्की सी टकरा गई। दर्शन ने तुरंत माफी मांगी और आगे बढ़ गया, लेकिन आरोपी मनोज गुस्से में आगबबूला हो गया। उसने यू-टर्न लेकर दर्शन की स्कूटी का पीछा करना शुरू किया और कुछ ही मिनटों में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

दो किलोमीटर तक पीछा कर मारी जानलेवा टक्कर
सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट हुआ कि आरोपी दंपती ने लगभग दो किलोमीटर तक स्कूटी का पीछा किया। जैसे ही मौका मिला, मनोज ने कार की रफ्तार बढ़ाकर दर्शन की स्कूटी को पीछे से टक्कर मारी। हादसे में दर्शन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठा दोस्त वरुण गंभीर रूप से घायल हो गया।

टक्कर के बाद घटनास्थल पर लौटे आरोपी, उठाए कार के टूटे हिस्से
पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात के कुछ समय बाद, आरोपी मनोज और उसकी पत्नी आरती मास्क पहनकर दोबारा घटनास्थल पर लौटे। वे वहां अपनी कार के टूटे हुए शीशे और अन्य हिस्से इकट्ठा करने के लिए आए थे, ताकि सबूत मिटा सकें। लेकिन, इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों ने उनका पूरा चेहरा और गतिविधियां कैद कर लीं। इन्हीं फुटेज के आधार पर पुलिस ने उनकी पहचान कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

स्थानीय लोगों ने घायल युवकों को पहुंचाया अस्पताल
घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को उठाकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दर्शन को मृत घोषित कर दिया। पहले पुलिस ने इसे हिट-एंड-रन केस माना, लेकिन जब सीसीटीवी फुटेज सामने आए, तो सच्चाई खुल गई कि यह एक जानबूझकर की गई हत्या थी। मामला बाद में पुत्तेनहल्ली पुलिस को सौंपा गया, जिसने धारा 302 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज किया।

आरोपियों ने अपराध कबूला
डीसीपी लोकेश जगलासर ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्होंने अपने अपराध की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मनोज केरल का रहने वाला है, जबकि उसकी पत्नी आरती जम्मू-कश्मीर की निवासी है। दोनों की शादी को पांच साल हुए हैं और वे शहर में मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग देते थे।

‘दर्शन की माफी के बाद भी नहीं रुके थे आरोपी’
पुलिस का कहना है कि दर्शन ने गलती का एहसास होते ही कार चालक से माफी मांगी थी, लेकिन आरोपी दंपती ने गुस्से में अपना आपा खो दिया और उसे सबक सिखाने के लिए पीछा किया। इस लापरवाह और जानलेवा हरकत ने एक निर्दोष युवक की जान ले ली।

दर्शन के परिवार में माता-पिता और एक बहन है। वह अविवाहित था और अपने परिवार का एकमात्र सहारा था। परिवार अब न्याय की गुहार लगा रहा है। शहर के कई फूड डिलीवरी एजेंटों ने इस घटना के बाद सुरक्षा और न्याय की मांग उठाई है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox