
मानसी शर्मा/- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इजरायल और हमास ने अमेरिका की मध्यस्थता वाली शांति योजना के पहले चरण को लेकर अपनी सहमति जताई। इस समझौते का उद्देश्य गाजा में युद्ध को रोकना और कैदियों की रिहाई सुनिश्चित करना है। इस पर गुरुवार, 9 अक्टूबर को मिस्र में हस्ताक्षर किए जाएंगे। इस समझौते में गाजा में मदद पहुंचाने के लिए 5 क्रॉसिंग तुरंत खोलना, गाजा वापसी मानचित्र में बदलाव और पहले चरण में 20 इजरायली बंदियों को जिंदा रिहा करना शामिल है।
इन देशों ने दी गारंटी
इस समझौते की गारंटी अमेरिका, कतर, तुर्की और मिस्र ने दी है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि जब तक दोनों पक्ष इसकी शर्तों मान नहीं लेते हैं, तब तक हमले फिर से शुरू नहीं होंगे। एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, हमास इस वीकेंड सभी 20 जीवित बंधकों को रिहा कर देगा, क्योंकि गाजा के ज्यादातर हिस्से से इजरायली हट जाएंगे।
ट्रंप ने पोस्ट में कही ये बात
डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि सभी बंधकों को बहुत जल्द रिहा कर दिया जाएगा और इजरायल अपने सैनिकों को एक निश्चित सीमा तक वापस बुला लेगा, जो एक मजबूत, टिकाऊ और स्थायी शांति की दिशा में पहला कदम होगा। इसके साथ ही सभी पक्षों के साथ निष्पक्ष व्यवहार किया जाएगा। ट्रंप के ऐलान के बाद व्हाइट हाउस के सोशल मीडिया हैंडल से किए गए पोस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति को पीस प्रेसिडेंट बताया गया है।
नेतन्याहू और ट्रंप की हुई बातचीत
इजरायली के पीएम नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत की। इस दौरान दोनों ने सभी बंधकों की रिहाई के समझौते पर हस्ताक्षर करने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर एक-दूसरे को बधाई दी। दोनों नेताओं ने अपने सहयोग को जारी रखने पर सहमति जताई। नेतन्याहू ने ट्रंप को इजरायली नेसेट को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया।





More Stories
रूस से तेल-गैस खरीदने पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ, ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को दी राहत
द्वारका श्री रामलीला सोसायटी ने किया जेन-जी खिलाड़ियों का सम्मान
दिल्ली की राजनीति में शनिवार को उस समय एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला,
9/11 जैसा हमला होने से बचा लिया’, पीएम मोदी ने की फ्लाईदुबई के जांबाज कैप्टन स्मित मछार की तारीफ
4×400 मीटर रिले में बेटियों का कमाल
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”