ट्रंप का बड़ा ऐलान: इजरायल-हमास ने शांति योजना पर जताई सहमति, जानें उद्देश्य

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ट्रंप का बड़ा ऐलान: इजरायल-हमास ने शांति योजना पर जताई सहमति, जानें उद्देश्य

मानसी शर्मा/-  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इजरायल और हमास ने अमेरिका की मध्यस्थता वाली शांति योजना के पहले चरण को लेकर अपनी सहमति जताई। इस समझौते का उद्देश्य गाजा में युद्ध को रोकना और कैदियों की रिहाई सुनिश्चित करना है। इस पर गुरुवार, 9 अक्टूबर को मिस्र में हस्ताक्षर किए जाएंगे। इस समझौते में गाजा में मदद पहुंचाने के लिए 5 क्रॉसिंग तुरंत खोलना, गाजा वापसी मानचित्र में बदलाव और पहले चरण में 20 इजरायली बंदियों को जिंदा रिहा करना शामिल है।
इन देशों ने दी गारंटी

इस समझौते की गारंटी अमेरिका, कतर, तुर्की और मिस्र ने दी है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि जब तक दोनों पक्ष इसकी शर्तों मान नहीं लेते हैं, तब तक हमले फिर से शुरू नहीं होंगे। एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, हमास इस वीकेंड सभी 20 जीवित बंधकों को रिहा कर देगा, क्योंकि गाजा के ज्यादातर हिस्से से इजरायली हट जाएंगे।

ट्रंप ने पोस्ट में कही ये बात

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि सभी बंधकों को बहुत जल्द रिहा कर दिया जाएगा और इजरायल अपने सैनिकों को एक निश्चित सीमा तक वापस बुला लेगा, जो एक मजबूत, टिकाऊ और स्थायी शांति की दिशा में पहला कदम होगा। इसके साथ ही सभी पक्षों के साथ निष्पक्ष व्यवहार किया जाएगा। ट्रंप के ऐलान के बाद व्हाइट हाउस के सोशल मीडिया हैंडल से किए गए पोस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति को पीस प्रेसिडेंट बताया गया है।

नेतन्याहू और ट्रंप की हुई बातचीत

इजरायली के पीएम नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत की। इस दौरान दोनों ने सभी बंधकों की रिहाई के समझौते पर हस्ताक्षर करने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर एक-दूसरे को बधाई दी। दोनों नेताओं ने अपने सहयोग को जारी रखने पर सहमति जताई। नेतन्याहू ने ट्रंप को इजरायली नेसेट को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox