बारोट वैली: दिल्ली से 400 किमी दूर स्विट्जरलैंड जैसी खूबसूरत जगह

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बारोट वैली: दिल्ली से 400 किमी दूर स्विट्जरलैंड जैसी खूबसूरत जगह

मानसी शर्मा/-  क्या आप घूमने-फिरने के शौकीन हैं? अगर नैनीताल या मसूरी जैसी आम जगहों से आप बोर हो चुके हैं, तो बारोट वैली आपका इंतजार कर रही है। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बसी यह घाटी, दिल्ली से मात्र 400 किलोमीटर दूर है। यहां आने वाले लगभग 90% पर्यटक कहते हैं, “यह तो बिल्कुल स्विट्जरलैंड जैसा है।”

यात्रा और बजट फ्रेंडली विकल्प

दिल्ली से बारोट वैली दो दिन की यात्रा के लिए बस सबसे आसान विकल्प है।

कश्मीरी गेट से HRTC बस जोगिंदर नगर तक (किराया ₹800–₹900)

जोगिंदर नगर से लोकल बस बारोट वैली (किराया लगभग ₹80)

होमस्टे में ठहरना भी बजट फ्रेंडली है, प्रति दिन लगभग ₹600–₹800।

पहला दिन: होमस्टे और आसपास की सैर

बारोट वैली में पहुंचते ही होमस्टे में आराम करें।

स्थानीय बाजार में लंच करें।

ब्रिटिश काल का ऐतिहासिक डैम देखें।

पास के प्राकृतिक झरने और आसपास के गांवों की सैर करें, जहां आपको स्थानीय संस्कृति का अनुभव मिलेगा।

दूसरा दिन: प्राकृतिक नजारों का आनंद और वापसी

सुबह लापास वॉटरफॉल जाएं, झरने के किनारे मैगी और चाय का आनंद लें।

लापास गांव में शांति का अनुभव करें और वहां का अनोखा हीटर देखें।

चॉकी बड़ोट वैली जाने वाले रास्ते में देवदार के जंगल, खूबसूरत घाटियां और बहती नदी दिखाई देगी।

ट्राउट मछली पालन केंद्र और प्राकृतिक फ्रीजर देखें।

दिन का अंत ब्रिटिश काल के डॉटरस हाउस की सैर और जोगिंदर नगर लौटने के साथ करें।

रात की बस से दिल्ली वापसी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox