सर्दियों में बर्फीली हिल स्टेशन्स की यात्रा: सावधानियाँ और टिप्स

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सर्दियों में बर्फीली हिल स्टेशन्स की यात्रा: सावधानियाँ और टिप्स

मानसी शर्मा/-  शिमला, मनाली, लद्दाख और श्रीनगर जैसी जगहें सर्दियों में बर्फबारी का मज़ा लेने के लिए बेहतरीन हैं। नए साल में पर्यटक इन जगहों पर खूब जाते हैं, लेकिन बर्फबारी के बाद सड़कों पर फिसलन और दुर्घटनाओं का खतरा रहता है। इसलिए यात्रा से पहले कुछ सावधानियाँ अपनाना जरूरी है।

बर्फीली जगहों पर यात्रा के लिए जरूरी सावधानियाँ

1. हिमस्खलन से बचें

बर्फीली जगहों पर हिमस्खलन का खतरा रहता है।

सुरक्षित जगह पर जाएँ या अपने पास लंबा डंडा रखें और सांस लेने की जगह बनाएं।

2. आग जलाने की तैयारी रखें

ठंड में रास्ता भटकने पर आग जलाना शरीर को गर्म रख सकता है।

माचिस या लाइटर साथ रखें।

3. गीले कपड़े न पहनें

गीले कपड़े पहनने से शरीर ठंडा होता है और फिसलने का खतरा बढ़ता है।

गीले कपड़े तुरंत बदलें।

4. बर्फ में खेलों से बचें

बिना अनुभव के स्नोबोर्डिंग, आइस स्केटिंग या स्नो स्लेजिंग न खेलें।

गिरने पर गंभीर चोटें लग सकती हैं।

कार या बाइक से यात्रा के दौरान सावधानियाँ

1. वाहन सावधानी से चलाएँ

गति धीमी रखें और अन्य वाहनों से दूरी बनाए रखें।

मौसम और पुलिस एडवाइजरी पहले से चेक करें।

2. जरूरी सामान साथ रखें

खाने का सामान, फर्स्ट-एड किट, चार्ज फोन, पावर बैंक और अतिरिक्त गर्म कपड़े।

3. गियर का सही उपयोग करें

गियर सही तरीके से लगाएँ और गति नियंत्रित रखें।

बाइक चलाते वक्त हाथ-पाँव को जमने से बचाने के लिए प्लास्टिक पॉलिथिन का इस्तेमाल करें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox