मानसी शर्मा/- क्या आप घूमने-फिरने के शौकीन हैं? अगर नैनीताल या मसूरी जैसी आम जगहों से आप बोर हो चुके हैं, तो बारोट वैली आपका इंतजार कर रही है। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बसी यह घाटी, दिल्ली से मात्र 400 किलोमीटर दूर है। यहां आने वाले लगभग 90% पर्यटक कहते हैं, “यह तो बिल्कुल स्विट्जरलैंड जैसा है।”
यात्रा और बजट फ्रेंडली विकल्प
दिल्ली से बारोट वैली दो दिन की यात्रा के लिए बस सबसे आसान विकल्प है।
कश्मीरी गेट से HRTC बस जोगिंदर नगर तक (किराया ₹800–₹900)
जोगिंदर नगर से लोकल बस बारोट वैली (किराया लगभग ₹80)
होमस्टे में ठहरना भी बजट फ्रेंडली है, प्रति दिन लगभग ₹600–₹800।
पहला दिन: होमस्टे और आसपास की सैर
बारोट वैली में पहुंचते ही होमस्टे में आराम करें।
स्थानीय बाजार में लंच करें।
ब्रिटिश काल का ऐतिहासिक डैम देखें।
पास के प्राकृतिक झरने और आसपास के गांवों की सैर करें, जहां आपको स्थानीय संस्कृति का अनुभव मिलेगा।
दूसरा दिन: प्राकृतिक नजारों का आनंद और वापसी
सुबह लापास वॉटरफॉल जाएं, झरने के किनारे मैगी और चाय का आनंद लें।
लापास गांव में शांति का अनुभव करें और वहां का अनोखा हीटर देखें।
चॉकी बड़ोट वैली जाने वाले रास्ते में देवदार के जंगल, खूबसूरत घाटियां और बहती नदी दिखाई देगी।
ट्राउट मछली पालन केंद्र और प्राकृतिक फ्रीजर देखें।
दिन का अंत ब्रिटिश काल के डॉटरस हाउस की सैर और जोगिंदर नगर लौटने के साथ करें।
रात की बस से दिल्ली वापसी।


More Stories
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
ओवरस्टे मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 2024 में घोषित हुआ था PO
ऑपरेशन VISTA 1.0 में तीन विदेशी नागरिक पकड़े
72 घंटे की एंड्योरेंस दौड़ में गुलाब सिंह का ऐतिहासिक प्रदर्शन
द्वारका मोड़ में रक्तदान शिविर, 90 लोगों ने किया रक्तदान