गुरुग्राम में राहुल गांधी का गुप्त डिनर, हरियाणा कांग्रेस की कमान युवाओं के हाथ में देने का दिया संकेत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गुरुग्राम में राहुल गांधी का गुप्त डिनर, हरियाणा कांग्रेस की कमान युवाओं के हाथ में देने का दिया संकेत

मानसी शर्मा /- कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुग्राम में गुपचुप तरीके से डिनर करने पहुंचे। इतना कॉन्फिडेंशियल कार्यक्रम था कि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों को भी इसकी भनक नहीं लगी। डिनर के दौरान राहुल गांधी ने हरियाणा कांग्रेस के नए प्रदेशाध्यक्ष को लेकर महत्वपूर्ण संकेत दिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा की कमान जल्द ही किसी युवा नेता को सौंपी जाएगी।

प्रदेश कांग्रेस में नई ऊर्जा लाने का संदेश

जानकारी के अनुसार, कैफे में राहुल गांधी ने कहा कि अब समय आ गया है कि हरियाणा कांग्रेस में नई ऊर्जा और नया जोश लाया जाए। उन्होंने इस बदलाव को पार्टी के भविष्य के लिए जरूरी बताया। इस खबर की पुष्टि पीसीसी प्रवक्ता मनीष खटाना ने की।

युवाओं की समस्याओं पर उठाए सवाल

खाने के दौरान राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “जब से बीजेपी सत्ता में आई है, हरियाणा का विकास पूरी तरह थम गया है।” उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल की तुलना करते हुए कहा कि उस समय राज्य में तेज़ी से विकास हो रहा था, लेकिन अब शिक्षा और रोजगार जैसे अहम मुद्दों की अनदेखी हो रही है। राहुल ने स्पष्ट किया कि युवाओं की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox