
मानसी शर्मा /- पूर्व एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े ने नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हो रही वेब सीरीज ‘द बैड बॉयज ऑफ बॉलीवुड’ के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय में मानहानि का मामला दर्ज कराया है। वानखेड़े का आरोप है कि इस सीरीज के पहले एपिसोड में उनका चरित्र तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया, जिससे उनकी सार्वजनिक छवि को जानबूझकर नुकसान पहुंचाया गया है।
2 करोड़ रुपये का हर्जाना और दान की घोषणा
वानखेड़े ने अभिनेता शाहरुख खान, उनकी पत्नी गौरी खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट, नेटफ्लिक्स और अन्य निर्माताओं से 2 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि यह राशि टाटा मेमोरियल अस्पताल को कैंसर पीड़ितों के इलाज के लिए दान की जाएगी।
राष्ट्रीय प्रतीक और कानून का अपमान
वानखेड़े के अनुसार, सीरीज में एक किरदार ‘सत्यमेव जयते’ नारा लगाते हुए मिडिल फिंगर दिखाता है, जो राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम, 1971 का उल्लंघन है। उनका कहना है कि यह दृश्य नैतिक रूप से आपत्तिजनक होने के साथ-साथ देश के प्रतीकों और संवैधानिक मूल्यों का अपमान करता है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पूरी सीरीज नशीली दवाओं के खिलाफ काम करने वाली सरकारी एजेंसियों की छवि को भ्रामक और नकारात्मक तरीके से प्रस्तुत करती है, जिससे जनता का विश्वास डगमगा सकता है।
अदालत से स्थायी निषेधाज्ञा की मांग
समीर वानखेड़े ने अपने बयान में कहा कि उनके और आर्यन खान के बीच चल रहे मामले के दौरान इस तरह की सीरीज का प्रसारण न केवल उनके लिए बल्कि न्याय प्रक्रिया के लिए भी नुकसानदायक है। उन्होंने अदालत से स्थायी और अनिवार्य निषेधाज्ञा जारी करने की मांग की है, ताकि इस प्रकार की सामग्री को रोका जा सके जो उनकी छवि और संस्थागत विश्वास को ठेस पहुंचाती है।





More Stories
दिल्ली की राजनीति में शनिवार को उस समय एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला,
Zigly Pet Care ने मुंबई के Prolife Speciality Vet Clinic का किया अधिग्रहण
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी