
काशीपुर/अनीशा चौहान/- काशीपुर (उधमसिंह नगर) में 22 सितंबर को अचानक माहौल बिगड़ गया जब अलीखान मोहल्ले में बिना अनुमति के जुलूस निकाला गया। भीड़ ने ‘I Love मोहम्मद’ लिखे बैनर लेकर नारेबाज़ी शुरू की। देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई। पथराव, तोड़फोड़ और पुलिस से धक्का-मुक्की के मामले सामने आए।

बिना परमिशन निकला जुलूस, मचा हंगामा
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, इस जुलूस के लिए न तो प्रशासन से अनुमति ली गई थी और न ही पुलिस को इसकी जानकारी थी। अचानक भीड़ जुटी और माहौल तनावपूर्ण हो गया। पथराव और मारपीट के कारण इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस की तत्परता से हालात काबू में
हालात बिगड़ने की सूचना मिलते ही पुलिस ने तेजी से मोर्चा संभाला। एसपी सिटी अभय सिंह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और भारी पुलिस बल तैनात कर स्थिति को काबू में किया। पुलिस की तत्परता और सख्ती के कारण बवाल कुछ ही घंटों में शांत हो गया।
बड़ा नुकसान टला
तेज़ एक्शन की वजह से शहर में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई और न ही उद्योग-व्यापार पर कोई असर पड़ा। पुलिस ने साफ संदेश दिया कि उत्तराखंड में किसी को भी गुंडाराज करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।





More Stories
UK :प्रशासन का छापा, मदरसे सील ! DM के निर्देशन में बिना मान्यता संचालित शिक्षण गतिविधियों पर एक्शन
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी
UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप