
नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- टेलीकॉम कंपनी Airtel ने अपने 100 रुपये वाले एंट्री-लेवल प्रीपेड प्लान में बदलाव किया है, जिससे करोड़ों यूजर्स को फायदा मिलने वाला है। पहले इस प्लान के तहत ग्राहकों को 5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता था, लेकिन अब कंपनी ने इसे बढ़ाकर 6GB कर दिया है। यानी यूजर्स को अब 1GB अतिरिक्त डेटा का फायदा मिलेगा, वो भी बिना किसी अतिरिक्त कीमत के।
वैधता वही, फायदे ज्यादा
डेटा बढ़ने के बावजूद, प्लान की वैधता 30 दिनों की ही है। एक महीने के लिए ज्यादा डेटा मिलने से खासकर उन यूजर्स को फायदा होगा जो सीमित बजट में इंटरनेट का इस्तेमाल करना चाहते हैं। एयरटेल की इस रणनीति को प्रीपेड यूजर्स को अपने साथ बनाए रखने की कोशिश माना जा रहा है।
जियो से मिल रही कड़ी टक्कर
Reliance Jio का भी 100 रुपये वाला प्लान मौजूद है, जो 30 दिनों की वैधता के साथ 5GB डेटा देता है। हालांकि, जियो इस प्लान के साथ कई अतिरिक्त लाभ भी ऑफर करता है, जैसे कि 90 दिनों तक JioCinema (Hotstar) मोबाइल/टीवी एक्सेस, JioSaavn Pro, Zomato Gold, Netmeds मेंबरशिप और EaseMyTrip पर डिस्काउंट।
इस बदलाव के साथ एयरटेल ने सीधे तौर पर प्रीपेड यूजर्स के लिए डेटा की संख्या बढ़ा दी है, जिससे वह जियो को चुनौती देने की कोशिश कर रहा है।





More Stories
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऋषिकेश में SVMC आवास विकास ने केशव पार्क में कराया भव्य सामूहिक गायन
UK :हल्द्वानी में मंडलायुक्त दीपक रावत ने दिए कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश,
दहेज संबंधी मामले में सुनवाई से बच रहे एक घोषित अपराधी गिरफ्तार
बुराड़ी में अत्याधुनिक स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र का उद्घाटन
Asian Games : भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता सोना, भारत के खाते में तीसरा गोल्ड
दिल्ली में 1800 लोगों को मकान खाली करने का आदेश, आली गांव में 8.48 एकड़ जमीन से हटेगा अवैध कब्जा