एशिया कप में अंपायर को लगी चोट, वसीम अकरम की टिप्पणी पर भड़के फैन्स

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एशिया कप में अंपायर को लगी चोट, वसीम अकरम की टिप्पणी पर भड़के फैन्स

क्रिकेट/अनीशा चौहान/- एशिया कप में पाकिस्तान और यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) के बीच 17 सितंबर को खेले गए मुकाबले के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। मैच के पावरप्ले के आखिरी ओवर में गेंदबाज की फेंकी गई थ्रो गलती से अंपायर रुचिरा पल्लियागुरुगे के सिर पर जा लगी। चोट लगने के बाद अंपायर तुरंत मैदान से बाहर चले गए और खेल को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा।

फिजियो ने किया अंपायर का इलाज
जैसे ही गेंद अंपायर के सिर पर लगी, गेंदबाज सैम अयूब और बाकी खिलाड़ी उनके पास पहुंचे। अयूब ने अंपायर की कैप उतारी और तुरंत पाकिस्तान की टीम के फिजियो को बुलाया गया। फिजियो ने कंकशन टेस्ट किया और प्राथमिक उपचार के बाद अंपायर को मैदान से बाहर ले जाया गया। उनकी जगह रिज़र्व अंपायर बांग्लादेश के गाजी सोहेल ने मैच की जिम्मेदारी संभाली।

वसीम अकरम की टिप्पणी पर विवाद
घटना के समय पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और कमेंटेटर वसीम अकरम कमेंट्री कर रहे थे। उन्होंने मजाक में गेंदबाज के थ्रो को “बुल्सआई” कहते हुए कहा— “सीधे अंपायर के सिर पर लगी गेंद, क्या थ्रो थी।” हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि फील्डर का एक काम है कि अंपायर को नहीं मारना चाहिए। लेकिन सोशल मीडिया पर कई फैन्स उनकी इस टिप्पणी से नाराज़ हो गए। उनका कहना था कि ऐसी गंभीर स्थिति पर हल्के-फुल्के शब्दों का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox