
बिहार/अनीशा चौहान/- बिहार में विधानसभा चुनाव प्रचार में तेजी देखी जा रही है। इसी बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बिहार दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पटना के होटल मौर्य में मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच लगभग 20 मिनट तक बातचीत हुई, जिसमें बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की रणनीति और एनडीए में सीट बंटवारे जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।
मुलाकात की अहमियत
इस बातचीत में जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और मंत्री विजय कुमार चौधरी भी शामिल थे। विशेषज्ञों का मानना है कि एनडीए में शामिल पार्टियों के बीच सीट बंटवारे और चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए यह बैठक अहम थी।
घर-घर संपर्क अभियान
बीजेपी ने बिहार विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए 18 से 24 सितंबर तक घर-घर संपर्क अभियान शुरू किया है। इस अभियान में बूथ स्तर के नेता और कार्यकर्ता सीधे आम जनता के पास जाकर पार्टी की नीतियों और योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे।
अमित शाह का दौरा और क्षेत्रीय बैठकों का शेड्यूल
आज, 18 सितंबर को अमित शाह सबसे पहले पटना से डेहरी ऑन सोन गए और रोहतास में बीजेपी की क्षेत्रीय बैठक में शामिल हुए। इसके बाद वह बेगूसराय जाएंगे और दोपहर 2:30 बजे वहां दूसरी क्षेत्रीय बैठक में शामिल होंगे। शाम 5:30 बजे वे पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।





More Stories
बादली में मेधावी विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को किया सम्मानित
नजफगढ़ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 6 गिरफ्तारी के बाद जांच के दायरे में विदेश में बैठा अपराधी
विपक्ष मुख्यमंत्री की साड़ी, चप्पल और व्यक्तिगत गतिविधियों पर नजर रखने में व्यस्त है; जानिए क्यों बिफरी रेखा गुप्ता
देवप्रयाग इलाके में कार गिरी, 2 की मौत 3 घायल
चांदनी चौक में मोबाइल फोन के नाम पर ठगी का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
द्वारका पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की बड़ी खेप, एक आरोपी गिरफ्तार