
चमोली/अनीशा चौहान/- चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र में बादल फटने और भारी बारिश से हुई तबाही के बीच राहत और बचाव कार्य जारी हैं। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन और रेस्क्यू टीमें लगातार जुटी हुई हैं और फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।
राहत-बचाव कार्य में जुटा प्रशासन
नंदानगर क्षेत्रान्तर्गत कुंतरी और धूर्मा गाँव आपदा से सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। घटनास्थल तक पहुँचने में मार्ग अवरुद्ध होने से मुश्किलें आ रही हैं। कई जगह भूस्खलन और मलबे के कारण वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। बावजूद इसके प्रशासन और पुलिस की टीमें पैदल ही मार्ग पार कर घटनास्थल तक पहुँच रही हैं।
अधिकारियों ने किया स्थिति का जायज़ा
जिलाधिकारी संदीप तिवारी और पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार स्वयं पैदल रास्ता तय कर प्रभावित क्षेत्रों में पहुँचे। उन्होंने मौके पर राहत और बचाव कार्यों की बारीकी से समीक्षा की और संबंधित टीमों को और तेजी से काम करने के निर्देश दिए।
चिकित्सा और राहत सामग्री उपलब्ध
चमोली पुलिस और प्रशासन लगातार प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाने में जुटे हैं। साथ ही ज़रूरतमंद लोगों को चिकित्सा सुविधा, राहत सामग्री और भोजन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि आपदा प्रभावित हर परिवार तक सहायता पहुँचाई जाएगी और हालात पर लगातार नज़र रखी जा रही है।





More Stories
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऋषिकेश में SVMC आवास विकास ने केशव पार्क में कराया भव्य सामूहिक गायन
UK : चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी) हवाई पट्टी पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सामरिक और बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा
UK :हल्द्वानी में मंडलायुक्त दीपक रावत ने दिए कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश,
गणेश विसर्जन करते ही नहर में समा गए 3 युवक, कैमरे में कैद हुआ पूरा हादसा
UK :प्रशासन का छापा, मदरसे सील ! DM के निर्देशन में बिना मान्यता संचालित शिक्षण गतिविधियों पर एक्शन
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी