बिहार कांग्रेस के AI वीडियो पर संग्राम, पीएम मोदी की मां को लेकर बयानबाज़ी से मचा बवाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बिहार कांग्रेस के AI वीडियो पर संग्राम, पीएम मोदी की मां को लेकर बयानबाज़ी से मचा बवाल

-बीजेपी ने साधा निशाना, कहा– मातृ शक्ति का हुआ घोर अपमान

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां हीराबेन पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल में ही बिहार कांग्रेस द्वारा उनकी मांग पर जारी किए गए एक एआई वीडियो पर राजनीतिक घमासान छिड़ गया है। बीजेपी ने कांग्रेस पर पीएम मोदी की मां का अपमान करने का आरोप लगाया है। बीजेपी नेताओं ने कहा कि यह महिला और मातृशक्ति का अपमान, अब कांग्रेस की पहचान बन गई है। कांग्रेस अब गांधीवादी की जगह गालीवादी बन गई है।

बिहार कांग्रेस द्वारा पीएम मोदी और उनकी मां पर जारी किए गए एआई वीडियो पर बीजेपी नेता शहनाज पूनावाला ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा, कांग्रेस को पीएम की मां को गाली देने का कोई पछतावा नहीं है। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने न सिर्फ झूठ बोलकर आरोपी का बचाव किया, बल्कि तारिक अनवर का भी बचाव किया है। अब बिहार कांग्रेस ने एक घिनौने वीडियो के साथ सारी हदें पार कर दीं है। यह पार्टी गांधीवादी की बजाए गालीवादी हो गई है। बीजेपी नेता ने कहा, महिला और मातृ शक्ति का अपमान करना कांग्रेस की पहचान बन गई है।

वीडियो में पीएम मोदी और उनकी मां का किरदार
बिहार कांग्रेस ने 10 सितंबर को एक एआई वीडियो जारी किया है, जिसमें पीएम मोदी की दिवंगत मां हीराबेन का किरदार दिखाया गया है। इसमें पीएम मोदी की मां उनसे बात करती दिखाई दे रही हैं। इस एआई वीडियो में नोटबंदी, बिहार में राजनीति समेत कई मुद्दों पर बात की गई है। जिस पर बीजेपी ने आपत्ति दर्ज की है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया, ‘साहब के सपनों में आई मां…’

जेडीयू ने भी सााधा निशाना
बिहार कांग्रेस द्वारा पोस्ट किए गए एआई जनरेटेड वीडियो पर जेडीयू नेता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, जब हार पक्की हो तो राजनीतिक दलों के लिए अपना मानसिक संतुलन बरकरार रखना मुश्किल हो जाता है… इस बार का ट्वीट इनकी हताशा और बौखलाहट को जाहिर करता है। प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत माताजी को पहले इनके मंच से गालियां दी गईं और फिर इनकी इस वीडियो के माध्यम से उनका घोर अपमान किया गया है… कांग्रेस के लिए आने वाला समय बहुत मुश्किल होने वाला है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox