अनीशा चौहान/- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 सितंबर से तीन दिवसीय दौरे पर निकलेंगे। इस दौरान वह मिजोरम, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार का दौरा करेंगे। मणिपुर के मुख्य सचिव पुनीत कुमार गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि प्रधानमंत्री का यह दौरा प्रदेश में विकास और शांति का मार्ग प्रशस्त करेगा।
मणिपुर में करेंगे विस्थापितों से मुलाकात
शनिवार दोपहर 12:15 बजे पीएम मोदी मिजोरम की राजधानी आइजोल से मणिपुर के चूड़ाचांदपुर पहुंचेंगे। यहां वह विस्थापित लोगों से मुलाकात करेंगे और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की आधारशिला रखेंगे।
मिजोरम में कई परियोजनाओं का शुभारंभ
अपने दौरे की शुरुआत पीएम मिजोरम से करेंगे। आइजोल में वह 9,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही मिजोरम को पहली बार भारतीय रेल नेटवर्क से जोड़ने वाली बैराबी-सैरांग नई रेल लाइन की भी शुरुआत करेंगे।
असम और पश्चिम बंगाल का भी दौरा
मणिपुर के बाद पीएम मोदी असम जाएंगे। गुवाहाटी में वह भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती समारोह में शामिल होंगे और 18,350 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह कोलकाता पहुंचकर 16वें संयुक्त कमांडर सम्मेलन-2025 का उद्घाटन करेंगे।
बिहार में होगा दौरे का समापन
पीएम मोदी का दौरा बिहार में समाप्त होगा। यहां वह राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की शुरुआत करेंगे और पूर्णिया हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही लगभग 36,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।


More Stories
गुभाना में मनाई गई अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती!
दिल्ली हाइरॉक्स में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप का दमदार प्रदर्शन
दिल्ली पुलिस ने दो शातिर स्नैचर दबोचे, 8 चोरी के वाहन और देसी पिस्टल बरामद
दिल्ली पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाई चलती ऑटो में जेवर चोरी की वारदात!
द्वारका पुलिस ने वाहन चोर को दबोचा, चोरी का मोबाइल और 4 दोपहिया वाहन बरामद!
बुराड़ी पुलिस ने दो शातिर चोर दबोचे, 26 मोबाइल फोन और ₹2.5 लाख नकद बरामद