पीएम मोदी 17 सितंबर से शुरू करेंगे “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पीएम मोदी 17 सितंबर से शुरू करेंगे “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर से पूरे देश में एक विशेष अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस अभियान का नाम “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” रखा गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा ने सोमवार को बताया कि इसके तहत देशभर में 75,000 स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। ये शिविर आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं पर आयोजित होंगे।

महिलाओं और बच्चों पर रहेगा विशेष फोकस
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को मजबूत करना है। स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने कहा कि शिविरों में महिलाओं और बच्चों की विशेष स्वास्थ्य जरूरतों का ध्यान रखा जाएगा। इसके साथ ही सभी आंगनवाड़ियों में पोषण माह मनाया जाएगा, जिससे पोषण, स्वास्थ्य जागरूकता और बेहतर जीवनशैली को बढ़ावा मिल सके।

जनभागीदारी से बदलेगा देश का स्वास्थ्य परिदृश्य
नड्डा ने देशभर के निजी अस्पतालों और स्वास्थ्य क्षेत्र के अन्य भागीदारों से अपील की कि वे इस अभियान में शामिल हों। उन्होंने कहा कि “इंडिया फर्स्ट” की भावना के साथ हम सभी को मिलकर एक विकसित और स्वस्थ भारत बनाने के प्रयासों को मजबूत करना होगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox