अनीशा चौहान/- आजकल अधिकतर लोग टॉयलेट जाते समय मोबाइल साथ ले जाते हैं और स्क्रॉल करने लगते हैं। लेकिन हाल ही में आई एक स्टडी ने इस आदत को खतरनाक बताया है। रिसर्च में पाया गया कि टॉयलेट में मोबाइल चलाने से बवासीर का खतरा 40 से 46 प्रतिशत तक बढ़ सकता है।
विशेषज्ञों का कहना है कि टॉयलेट सीट पर लंबे समय तक बैठने से पेल्विक फ्लोर के अंदर दबाव बढ़ जाता है, जिससे गुदा के आसपास खून जमने लगता है। यही स्थिति आगे चलकर बवासीर का कारण बन सकती है। पेल्विक फ्लोर मसल्स का यह जाल पुरुषों में मूत्राशय और आंतों को, जबकि महिलाओं में गर्भाशय और योनि जैसे अंगों को सहारा देता है।
डॉक्टरों का सुझाव है कि टॉयलेट में ज्यादा देर तक बैठने से बचें और वहां मोबाइल का इस्तेमाल न करें। यह आदत न केवल बवासीर का खतरा बढ़ाती है बल्कि पाचन संबंधी दिक्कतें भी पैदा कर सकती है।


More Stories
‘हनुमान अंश’ के बाद प्रेमानंद जी महाराज पर बनेगी ‘राधा अंश’! विराट कोहली-अनुष्का शर्मा होंगे फिल्म का हिस्सा
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दहेज मामले में वांछित दो घोषित अपराधी गिरफ्तार